टी20 विश्व कप क्रिकेट के पहले ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत से भारतीय टीम को लाभ हुआ है। इस जीत से भारतीय टीम को दो अंक मिले हैं। ऐसे में अब भारतीय टीम का लक्ष्य बचे हुए चार में से तीन मैच जीतकर सेमीफाइन में जगह बनाना रहेगा। भारतीय टीम को अब अंतिम चार में पहुंचने दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले चार में तीन मैच जीतने होंगे।
विश्व कप की अंकतालिका में अभी भारतीय टीम दूसरे स्थान पर है। वहीं बांग्लादेश की टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच में बड़ी जीत के साथ ही ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया है। भारतीय टीम अपने अगले मैच में 27 अक्टूबर को नीदरलैंड का सामना करेगी। उसके बाद 30 अक्टूबर को उसे दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। भारतीय टीम के अगर किसी मुकाबले में बारिश भी होती है तो भी वह तीन जीत के साथ ही सेमीफाइनल में जगह बना सकती है।










































