आवश्यकता से अधिक बारिश होने और अधिकांश समय मौसम खराब रहने से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों द्वारा लगाई गई खरीफ की फसल क्षतिग्रस्त हो गई है। जहां मौसम की बेरुखी के चलते खरीब फसलों में तना छेदक, करोपा, किरकिट सहित अन्य बीमारी लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसका तत्काल सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग को लेकर बुधवार को जनता दल यूनाइटेड जिला इकाई द्वारा कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया। जहां सौपे गए इस ज्ञापन में उन्होंने जेडीयू के पदाधिकारियों ने किरनापुर ,बालाघाट और लालबर्रा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर किसानों की इस विकट समस्या पर ध्यान ना दें, और अब तक सर्वे का कार्य शुरू न करने का आरोप लगाते हुए, जिले में शासन प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी लोगों को ना मिलने की बात कही है।
मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान लालबर्रा निवासी फैजान खान ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री ऋण योजना के तहत 3 लाख रु लोन के लिए आवेदन किया था ,लेकिन बैंक मैनेजर ने उनका आवेदन लेने की बजाय उन्हें बैंक से भगा दिया
Byte फैजान खान, लालबर्रा
वही ज्ञापन को लेकर की गई चर्चा के दौरान जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप चौधरी ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों की फसलों में तरह-तरह की बीमारियां हो गई है जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है अभी 15 दिनों के भीतर किसानों की खरीफ फसलें कट जाएंगी ऐसे में शासन प्रशासन द्वारा तत्काल क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए, लेकिन अब तक प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। जिसके चलते जेडीयू जिला इकाई द्वारा ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिए जाने और शासन प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को दिए जाने की मांग की गई है।










































