टेंपो मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 लोग घायल

0

वारासिवनी बालाघाट मार्ग स्थित ग्राम बनियाटोला के पास मुख्य मार्ग पर टेंपो मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक एक युवती दोनों घायल हो गये। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए सिविल अस्पताल से जिला चिकित्सालय भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरोड़ी निवासी 21 वर्षीय आयुष पिता प्रेमलाल नागरे 22 वर्षीय दीपश्री पिता राजेश जमारे अपनी मोटरसाइकिल से तिरोड़ी से बालाघाट जाने के लिए निकले थे। जो वारासिवनी से बालाघाट की ओर जा रहे थे तभी मार्ग पर ग्राम बनिया टोला के पास मुख्य मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल की भिड़ंत टेंपो से हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक और युवती दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिस पर उक्त स्थान पर स्थित ग्रामीण व राहगीरों के द्वारा घटना की जानकारी तत्काल संजीवनी 108 को दी गई। जिस पर संजीवनी 108 के पायलट फरहान शेख ईएमटी लोकेश अटराहे के द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों घायल युवक युवती को सिविल अस्पताल वारासिवनी में लाकर भर्ती किया गया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसी संजीवनी 108 से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उक्त दुर्घटना में दोनों घायलों को हाथ पैर सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

पद्मेश से चर्चा में संजीवनी 108 चालक फरहान शेख ने बताया कि घटना की सूचना लगने पर तत्काल मौके पर पहुंचे जहां पर एक युवक और युवती घायल अवस्था में जमीन पर पड़े हुए थे। जिसमें बताया जा रहा है कि युवक-युवती बालाघाट की ओर जा रहे थे वही बालाघाट की ओर से आ रहे टेंपो से इनकी टक्कर हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गये। श्री शेख ने बताया कि दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया और बालाघाट रेफर कर दिया गया। जिन्हें बालाघाट लेकर जा रहे हैं इसमें युवती का पैर टूट गया है शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here