बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह को इस साल मारकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 19वें एडिशन में एटोइल डीओर अवॉर्ड से नवाजा गया। इससे पहले ये सम्मान बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान को दी जा चुका है। इस फंक्शन में रणवीर सिंह ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई और सारी लाइमलाइट चुरा ली। रणवीर सिंह ने अपने पॉपुलर सॉन्ग ‘मल्हारी’ पर पूरी एनर्जी के साथ डांस करते हुए इस अवॉर्ड शो में प्रवेश किया। लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं। उनके साथ मौजूद दर्शक भी झूमने लगे। हालांकि रणवीर ने खुद को सबसे ‘खराब सिंगर’ बताया और कहा कि सुसान रॉड्रिक्स ने ही उन्हें ऐसा कहा है। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया का सबसे खराब सिंगर हूं। तुम्हें पता है, मेरी प्यारी सुसान, जो मुझे इतने सालों से जानती है। हर बार जब मैं सुसान से कहता हूं कि मुझे गाना है, तो वह बस अपने कान बंद कर लेती है। वह कहती हैं, रणवीर, आप इस भ्रम में न रहें कि आप काफी अच्छा गा सकते हैं।
सच्चाई ये है कि, आपको सिर्फ रैप ही गाना चाहिए और आप डांस करना जानते हैं। रणवीर ने कहा कि इसलिए, मुझे अपने डांसिंग मूव्स पर पूरा भरोसा है। मीडिया ने जब रणवीर से पूछा कि अफ्रीका में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे कहना होगा कि यह जबरदस्त है। मुझे लगता है कि यह भारतीय सिनेमा की ताकत का प्रमाण है। यह जिओग्राफिकल बाउंड्री सो तोड़ने जैसा है और बेहद खूबसूरत है। मुझे लगता है कि भारतीय सिनेमा का हिस्सा बनने का मौका पाकर मैं बहुत आभारी हूं। मैं इस समय बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं।










































