थाना गढ़ी के ग्राम पटवा छतरपुर के बीच में एक नाबालिक लड़की निवस्त्र लाश बरामद कि गई। मृतिका सुमत्रा मरावी पिता रानू मरावी जाति बैगा 13वर्ष 06माह ग्राम सोनवानी टोला थाना झलमला छत्तीसगढ़ निवासी बताई गई है। यह लड़की पिछले 14 दिन से लापता थी। यह मामला इस नाबालिक लड़की का अपहरण बलात्कार और हत्या से जुड़े होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 4 दिसंबर 22 की रात्रि में यह नाबालिक लड़की गांव में बारसा कार्यक्रम में शामिल होने गई थी और वहीं से यह नाबालिक लड़की लापता हो गई थी। परिवार वालों ने इस नाम की लड़की की खोजबीन की किंतु उसके नहीं मिलने पर रिपोर्ट झलमला थाने में की गई थी। झलमला पुलिस ने इस नाबालिक लड़की का अपहरण किए जाने के आरोप में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 34/22 में धारा 363आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया वही गुम इंसान क्रमांक 02/22 कायम कर इस नाबालिक लड़की की खोजबीन शुरू की थी । 18 दिसंबर को गड़ी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम पटवा और छतरपुर के बीच जंगल में एक लड़की की लाश निर्वस्त्र हालत में देखी गई। जिसकी सूचना मिलते ही गड़ी पुलिस मौके पर पहुंची चुकी यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से लगा हुआ है। ग्राम सोनवानी टोला कुछ दूरी पर है खबर मिलते ही वहां के लोग पहुंचे देखें इस नाबालिग लड़की का दाहिना हाथ कोहनी से कटा होने पर जिसकी पहचान सुमित्रा मरावी के नाम से की गई। इस नाबालिक लड़की की लाश अधिक दिन की होने से काफी खराब हो चुकी है। यह मामला इस नाबालिग लड़की का अपहरण बलात्कार और हत्या से जुड़ा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
गड़ी पुलिस ने इस लड़की की लाश मौके से बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु बैहर भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे खुलासा होने की संभावना है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।










































