बात करने मोबाइल नहीं देने से गुस्साए एक कपूत ने अपने वृद्ध पिता से की मारपीट

0

बात करने मोबाइल नहीं देने से गुस्साए एक कपूत ने अपने वृद्ध पिता को जहां पर हाथबुकों से मारपीट कर दिया वही उसके द्वारा धकेलने से यह 70 वर्षीय वृद्ध सिलपत्थर के ऊपर गिरने से घायल हो गया। यह घटना वारासिवनी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम बुदबुदा की है। घायल वृद्ध देवाजी पिता मुन्नेलाल बिसेन 70 वर्ष को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवा जी बिसेन खेती किसानी करता है। जिसके परिवार में पत्नी कौशल, एक बेटा विजय बिसेन, 5 बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। विजय बिसेन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है जो अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ अपने माता-पिता से अलग रहता है और वह ड्राइवरी करता है। 21 दिसंबर को देवा जी की पत्नी कौशल अपनी नातिन को लेकर अपने मायके पांजरा गई हुई है। 24 दिसंबर को सुबह देवा जी भी साइकिल से अपने ससुराल पांजरा गया था और अपने नातिन से मिलकर के घर आया था। बताया गया है कि देवा जी बिसेन अपने साथ मोबाइल लेकर गया था। 1:00 बजे करीब देवा जी बिसेन साइकिल से अपने घर आया उस समय वह शराब के नशे में था और वह घर में खाना बना रहा था तभी उसके बेटे विजय के मालिक का फोन आया कि विजय को सागर जाना है। देवा जी बिसेन ने शराब के नशे में विजय के मालिक के साथ उटपटांग बात कर लिया था ।देवा जी बिसेन से उसके बेटे विजय ने मोबाइल मांगा तब देवा जी ने विजय को बताया था कि वारासिवनी से तेरे मालिक का फोन आया था। तब विजय बिसेन ने फोन लगाकर अपने मालिक से पूछा तो उसने उसके पिताजी द्वारा की गई हरकत के संबंध में बताया जिससे विजय को गुस्सा आ गया और उसने अपने पिता से बोला कि तू ने शराब के नशे में ऊटपटांग बात क्यों की इसी को लेकर के दोनों पिता-पुत्र में बहस हो गई और विजय ने आवेश में आकर अपने पिता देवा जी को मारपिट कर दिया इस दौरान धक्का-मुक्की होने से देवा जी बिसेन घर में रखे सिलपत्थर के ऊपर गिरा जिससे सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे 108 एंबुलेंस से विजय बिसेन ने अपने घायल पिता देवा जी बिसेन को जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here