जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर सेक्टर एक आलेझरी के ग्राम जागपुर विद्यालय प्रांगण में खेलो इंडिया खेलो कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। जहा कार्यक्रम में प्रथम दिवस विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई तो वही आयोजन के दूसरे आज शनिवार को नृत्य – गायन प्रतियोगिता का आयोजन कर आनंद उत्सव कार्यक्रम का समापन किया गया । इस कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों ग्राम रेंगाटोला के अध्यक्ष राधेलाल भोयर, ग्राम एकोड़ी के सचिव जयप्रकाश गणवीर , ग्राम जागपुर की अध्यक्ष मोनिका गिरी का विशेष सहयोग रहा। उक्त कार्यक्रम में सरपंच रेंगाटोला अनीता बिसेन , सरपंच जागपुर हेमलता चौहान, विद्यालय जागपुर प्रधान पाठक रविंद्र कुमार बंशपाल, परामर्शदाता मनीषा सिंह कोहरे, प्रधान पाठक प्राइमरी जागपुर आर. के. निकुरे, शिक्षक एकोडी़ संतोष पारकर सहित अन्य शिक्षक गण तीनों पंचायतों के स्कूलों के छात्र छात्रा एवं पंचायतों के ग्रामीण जनों की प्रमुख उपस्थिति रही। झा रंगारंग कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों के संबोधन के बाद प्रतिभागी छात्र- छात्रों को पुरस्कार देेकर सम्मानित किया गया ।










































