नगर मुख्यालय से लगभग ६ किमी. दूर ग्राम पंचायत खारी निवासी फागुजी भोयर के निवास में रविवार को प्रगतिशील कुनबी समाज की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक प्रगतिशील कुनबी समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई जिसमें सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने छत्रपति शिवाजी महाराज, भवानी माँ के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। आयोजित बैठक में प्रगतिशील कुनबी समाज ब्लाक एवं युवा मोर्चा का गठन करने, समाजोत्थान सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई और अध्यक्ष पद के लिए गेंदलाल कारे, युगलकिशोर चारमोरे, चैतराम सपाटे, प्रमोद सपाटे, दामोदर कड़वे, दिनेश फुंडेकर ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। इस दौरान बैठक में उपस्थितजनों ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन नही होगा सर्वसम्मति से चुना जाना चाहिए जिसके बाद सभी के सर्वसम्मति से दिनेश फुंडेकर को प्रगतिशील कुनबी समाज का अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा का ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम भोयर को नियुक्त किया गया। आयोजित बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि जो दायित्व सौंपा गया है उसका ईमानदारी से निर्वहन करते हुए सामाजिक बंधुओं को संगठित कर समाजोत्थान के क्षेत्र में काम करने की बात कही। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी कहा कि जो दायित्व सौंपा गया है उसका ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में समाजोत्थान के क्षेत्र में करेगें।










































