आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन सीटू ने सौंपा ज्ञापन

0

मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मेन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता में परिवर्तित करने, भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 15 दिन का अवकाश दिए जाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को प्रतिमाह 5 तारीख के भीतर मानदेय देने, आंगनबाड़ी केंद्रों में 2016 की योजना लागू करने और रिकॉर्ड पंजी उपलब्ध कराने सहित अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन (सी टू) ने कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा। जहा बुधवार को सौपे गए इस ज्ञापन में उन्होंने उनकी सभी मांगे पूरी ना होने पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की, तो वहीं उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से जल्द से जल्द उक्त सभी मांगों को पूरा किए जाने की गुहार लगाई है।जहां उन्होंने 9 जुलाई के भीतर मांग पूरी ना होने पर 10 जुलाई से एक बार फिर से आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here