भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) के वैज्ञानिकों चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग करवाकर देश का मान बढ़ाया। वहीं देश के कुछ नेताओं ने ऐसे बयान दिए, जिनसे लोगों को शर्मिंदगी महसूस हुई।
ममता बनर्जी के कारण ट्रेंड हुआ #RakeshRoshan
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक कार्यक्रम में इसरो के चंद्रयान-3 मिशन पर बोलते हुए गलती से भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के स्थान पर बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक राकेश रोशन का नाम ले दिया। इस कारण #RakeshRoshan ट्रेंड रहा है।ममता बनर्जी ने सोवियत इंटरकोस्मोस प्रोग्राम को याद करते हुए बताया,
नीतीश कुमार को पता नहीं क्या हो रहा देश में
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब चंद्रयान की लैंडिंग के बारे में पूछा गया तो उनके बर्ताव से लगा कि उन्हें कुछ पता ही नहीं है।