जनपद शिक्षा केंद्र वारासिवनी में 28 अगस्त को दिव्यांग बच्चों के परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बीआरसी सत्येंद्र शरणागत की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें जनपद शिक्षा केंद्र वारासिवनी अंतर्गत प्राथमिक माध्यमिक हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की कक्षा 1 से 12 तक के दिव्यांग छात्र-छात्रा की दिव्यंगिता के बारे में जानकारी लेकर उन्हें चिन्हित करने और आवश्यक दस्तावेज एवं सामग्री उपलब्ध कराने के लिए किया गया। जिसमें एलिम्को और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संयुक्त प्रयास से कार्य किया गया। जिसमें अस्थि बाधित नेत्र बाधित श्रवण बाधित सहित अन्य प्रकार की दिव्यांगता का परीक्षण किया गया। जिसमें डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम के द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं का परीक्षण कर उक्त संबंध में जानकारी संकलित की गई। इस दौरान करीब 160 से अधिक छात्र-छात्राओं के द्वारा शिविर में पंजीयन करवा कर अपनी जांच करवाई गई। पदमेंश से चर्चा में बीआरसी सत्येंद्र शरणागत ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर पंजीयन करा कर अपनी जांच करवाई। जिनका परीक्षण डॉक्टर के द्वारा कर उन्हें दिव्यांग प्रमाण पत्र देने नवीनीकरण करने और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए किया गया जिन्हें भविष्य में उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्रा व उनके पालक सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।










































