वारासिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदगांव निवासी दल्लूराम राहंगडाले व उनके भाई एवं पुत्र 30 अक्टूबर को मधुमक्खी के हमले में बुरी तरह घायल हो गए जिनका उपचार सिविल अस्पताल में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दल्लूराम राहंगडाले के द्वारा अपने खेत में खरीफ की फसल लगाई गई थी जिसकी कटाई होने के बाद बोझे बांधने का कार्य किया जा रहा था। जिसमें 30 अक्टूबर को दल्लूराम पिता कवडू राहंगडाले 63 वर्ष अपने भाई कोल्हुराम पिता कवडू राहंगडाले 65 वर्ष अपने पुत्र तीजेंद्र पिता दल्लूराम राहंगडाले 36 वर्ष लिलेंद्र पिता दल्लूराम राहंगडाले 28 वर्ष सभी निवासी नंदगाव खेत में बोझा बांधने का कार्य कर रहे थे। तभी शाम करीब 5 बजे खेत के पेड़ में बने मधुमक्खी के छत्ते की मधुमक्खियां ने अचानक उक्त चारों व्यक्तियों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए वारासिवनी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।