उत्तराखंड में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने की कवायद जारी है। ताजा खबर यह है कि इन मजदूरों की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर यह जानकारी दी और तस्वीरें शेयर कीं।
इससे पहले मजदूरों तक एक पाइप पहुंचाने में सफलता मिली है। इस पाइप के जरिए खिचड़ी, दलिया और फल भेजे गए हैं। इस तरह नौ दिन बाद मजदूरों को खाना नसीब हुआ है। उम्मीद है कि जल्द इन्हें बाहर निकाल लिया जाएगा।