नगर में संचालित सीएम राइज टिहलीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वारासिवनी के छात्र-छात्राओं के द्वारा बुधवार को शासकीय सिविल अस्पताल भ्रमण किया गया। यह भ्रमण संस्था प्रभारी प्राचार्य हुमराज पटले के मार्गदर्शन एवं हेल्थ केयर शिक्षक प्रीति राहंगडाले के नेतृत्व में किया गया। जिसमें हेल्थ केयर विषय के समस्त छात्र-छात्राएं शासकीय सिविल अस्पताल में पहुंचे जिनके द्वारा अस्पताल परिसर डॉक्टर कक्ष, लैब कक्ष, ड्रेसिंग कक्ष, भर्ती वार्ड, स्टाफ नर्स कक्ष, गर्भवती महिला भर्ती वार्ड, ऑपरेशन कक्ष सहित समस्त कक्ष एवं परिसर का भ्रमण किया गया। जहां पर उपस्थित डॉक्टर एवं नर्स सहित कर्मचारियों के द्वारा किये जाने वाले कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि कोई मरीज किसी बीमारी के संबंध में आता है तो उसे मुख्य काउंटर से रोगी कल्याण समिति की पर्ची बनानी होती है जिसके बाद डॉक्टर उसका उपचार कर दवा लिखते हैं। फिर वह लैब में अपनी पीड़ा संबंधित टेस्ट का सेम्पल देता है इंजेक्शन कक्षा में लिखे गए इंजेक्शन लगवाने के बाद निशुल्क औषधि कक्ष से पूरी तरह निशुल्क दवा लेता है। इसमें टेस्ट व इंजेक्शन जरूरत पर लिखा जाता है। इस दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के पास नौनिहाल बच्चों की जांच करी जाती है डेंटिस्ट कक्ष में दांत संबंधी समस्या का उपचार किया जाता है बाकी सामान्य मरीजों को सभी देखते हैं। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने भर्ती वार्ड की जानकारी ली जहां पर महिला पुरुष एवं गर्भवती महिला के भर्ती वार्ड ऑपरेशन कक्ष का भी भ्रमण किया। तत्पश्चात नेत्र व एक्स-रे कक्ष मैं पहुंचकर समस्त व्यवस्था को देखा कि किस प्रकार डिजिटल मशीन का उपयोग किया जाता है। इस पूरे भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के सवाल भी अस्पताल स्टाफ से किए गए जिसकी जानकारी विस्तार पूर्वक छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई गई। पद्मेश से चर्चा में शिक्षक प्रीति राहंगडाले ने बताया कि शासकीय विद्यालयों में दो विषय एक्स्ट्रा के हैं जिसमें आईटी और हेल्थ केयर है इसके तहत छात्र-छात्राओं को संबंधित विषय में तीन बार भ्रमण करवाना होता है। जिसके लिए हेल्थ केयर के छात्र-छात्राओं का यह दूसरा भ्रमण शासकीय सिविल अस्पताल में करवाया गया है जहां पर पूरा अस्पताल, लैब, डॉक्टर, भर्ती सहित समस्त कक्षा एवं परिसर का भ्रमण कर स्टाफ के द्वारा जानकारियां उपलब्ध कराई गई है। उक्त जानकारी को छात्र-छात्राओं के द्वारा अपनी कॉपी में नोट किया गया है कि अस्पताल में किस प्रकार के कार्य किए जाते हैं और कहां कौन सा कार्य संपादित होता है। यह सभी हेल्थ केयर के विद्यार्थी है इसमें मुख्य रूप से स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जानकारियां दी गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।










































