अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य श्री राम के शुभारंभ को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। साथ ही लोगों में उत्साह है। इसी क्रम में मेहगांव के रहने वाले अमित मिश्रा ने 40 किलो चॉकलेट से राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई है।
बता दें कि अमित मिश्रा पेश से शैफ हैं। वर्तमान में इंदौर शहर के एक होटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने गत दिवस अयोध्या धाम में बन रहे राम मंदिर जैसा ही चॉकलेट से एक मंदिर तैयार किया है। मंगलवार को लोगों के देखने के लिए यह होटल में रखा गया। जिसकी तस्वीर इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है।
नागर शैली में बन रहा राम मंदिर
श्री राम मंदिर को नागर शैली से डिजाइन किया जा रहा है। राज्य के अधिकतर मंदिर इसी शैली में बने हैं।’ उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत को छोड़कर मध्य भारत और हिमाचल तक नागर शैली के मंदिर बने हैं।
मंदिर में रामलला कहां विराजेंगे?
मंदिर की पहली मंजिल पर रामलला विराजेंगे। दूसरी मंजिल पर राम दरबार होगा। मंदिर की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा, जब लंबाई-चौड़ाई बढ़ती है तो ऊंचाई भी बढ़ानी पड़ती है। इस लिए मंदिर की तीसरी मंजिल को बनाया गया। शिखर को ऊंचा किया गया।