बिग बाॅस ओटीटी सीजन 1 की विजेता रहीं दिव्या अग्रवाल अक्सर अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रही हैं। अब जल्द ही एक्ट्रेस शादी करने जा रहे हैं। वे अपने ब्वाॅयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर के साथ बंधन में बंधने जा रही हैं। कपल की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। कपल की शादी के फंक्शन कॉकटेल नाइट से शुरू हुए हैं। 18 फरवरी को संगीत सेरेमनी रखी गई थी, जो एक क्लब में होस्ट की गई थी। इस फंक्शन में नायरा बनर्जी, निक्की तंबोली, अमृता राव, अनमोल और सुयश राय समेत कई सितारे शामिल हुए।
काॅकटेल नाइट से वेडिंग फंक्शन की शुरुआत
दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर ने अपने संगीत फंक्शन को खूब एंजाॅय किया। केक काटने के बाद दोनों ने अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस किया। शादी से पहले की शाम को कपल काफी खूबसूरत बनाना चाहते थे।
उन्होंने एनिमल के पॉपुलर सॉन्ग जमाल कुडू और ब्रह्मास्त्र के सॉन्ग केसरिया जैसे गानों पर परफॉर्मेंस दी। कॉकटेल फंक्शन को कपल ने ट्रेडिशनल टच के साथ मॉर्डन लुक दिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की फ्रिल साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने मिनिमल एक्सेसरीज स्टाइल की।










































