महिला पहलवान ने युजवेंद्र चहल को कंधे पर उठाकर घुमाया

0

गेंदबाज युजवेंद्र चहल टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वह आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। इन दिनों चहल अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के लिए फैंस से सपोर्ट मांग रहे थे, क्योंकि धनश्री डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ की पार्टीस्पेट थीं। हालांकि वह शो से बाहर हो गई। मनीषा रानी ने शो को जीत लिया है। इस शो में महिला पहलवान संगीता फोगाट भी कम्पीट कर रही थीं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने युजवेंद्र चहल को कंधे पर उठाकर घूमाया। जिससे देखकर हंसी रोक नहीं पाएंगे।

संगीता ने युजवेंद्र को कंधे पर उठाया

संगीता फोगाट और युजवेंद्र चहल का वीडियो ‘झलक दिखला जा’ की पार्टी का है। इस पार्टी में चहल को संगीता ने अपने कंधे पर उठाकर नचा डाला। वीडियो को देखकर पता चल रहा है कि भारतीय क्रिकेटर घूमने के बाद घबरा गए। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें संगीता फोगाट पहलवान बजरंग पुनिया की पत्नी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here