पीएम मोदी बोले – संदेशखाली में TMC ने घोर पाप किया, आरोपी को बचाया, अब नारी शक्ति देगी जवाब

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी कोलकाता से सटे बारासात में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। महिला दिवस से पहले हो रही इस जनसभा में संदेशखाली का मुद्दा उठेगा। भाजपा ने इसे नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम नाम दिया है।

पीएम मोदी ने अपने सबोधन में कहा, आज का ये विशाल कार्यक्रम इस बात का साक्षी है कि भाजपा कैसे नारीशक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है। 9 जनवरी को भाजपा ने देश में ‘नारीशक्ति वंदन अभियान’ शुरू किया था, इस दौरान देश भर में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया गया। आज यहां पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों का इतना विराट सम्मेलन हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here