नगर पालिका परिषद वारासिवनी के सामने स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में 8 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव पार्वती विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की बारात ढोल नगाड़ों की थाप पर मंडप में पहुंची जहां पर शिव पार्वती का विवाह विधि विधान से संपन्न कर मंगल गीत का गायन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन कर धर्म लाभ अर्जित किया।
जागेश्वर शिव मंदिर से निकली शिव बारात
महाशिवरात्री पर्व की पावन अवसर पर नगर में स्थित जागेश्वर शिव मंदिर से शाम करीब 6 बजे भगवान भोले शंकर की बारात शोभायात्रा के रूप में निकाली गई। जागेश्वर शिव मंदिर से निकली। यह भगवान शिव की शोभायात्रा यानि बारात नगर के गोलीबारी चौक, राधाकृष्ण मिश्र ग्रंथालय, गांधी चौक, बाजार चौक होते हुए नेहरू चौक, जयस्तंभ चौक, आंबेडकर चौक, होते हुए पंचमुखी शिव मंदिर पहुॅची। इस दौरान जागेश्वर शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर अर्धनारीश्वर श्रृंगार कर महाआरती की गई तत्पश्चात शिव बारात निकाली जिसमें शिव भक्त जमकर शिव भजनों पर झूमते नजर आये वहीं क्षेत्रीय विधायक विवेक पटेल के भी द्वारा बैंड की धुन पर शिव भक्तों के साथ नृत्य किया गया।
जीवंत झांकी रही आकर्षण का केंद्र
शिव बारात यानी शोभायात्रा में भगवान शिव की जीवन झांकी आकर्षण का केंद्र रही तो वही भगवान शिव के साथ भूत पिशाच और भगवान हनुमान जी की जीवंत झांकी भी इस शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी रही। जहां पर शिव भक्तों के द्वारा जमकर भगवान शिव के गीतों पर नृत्य किया गया तो वही शस्त्र प्रदर्शन और आतिशबाजी प्रमुख रूप से की गई। जिसे देखने के लिए मार्गो और गलियों में लोगों की भीड़ उनके घरों के सामने लग गई और सभी इस शोभायात्रा यानी शिव बारात को देखकर काफी प्रसन्न चित्त नजर आये।
पंचमुखी शिव मंदिर में धूमधाम से हुआ विवाह
जागेश्वर शिव मंदिर से निकली भगवान शिव की शोभायात्रा यानी शिव बारात नगर में करीब 4 घंटे पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद रात्रि में पंचमुखी शिव मंदिर पहुंची। जहां पर बारातीयो का घराती के रूप में उपस्थित शिव भक्तों ने भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद पंडित जुगलकिशोर शर्मा ने विधि विधान से मंत्र उच्चारण कर विवाह लगाया जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती ने एक दूजे के गले में वरमाला डाल कर विवाह संपन्न किया। विवाह संपन्न होने के बाद सभी शिवभक्तों ने भोजन किया।
आर्केस्ट्रा ने मचाई धूम
शिव पार्वती विवाह के दौरान पंचमुखी शिव मंदिर विवाह कार्यक्रम में साईली म्यूजिक आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आए कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक भगवान शिव के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई और विवाह के बाद बधाई गीत गाये गये। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में भगवान शिव वीर हनुमान और नंदी भगवान की झांकी आकर्षण का केंद्र रहे जो आर्केस्ट्रा गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति देते रहे जिसका उपस्थित जनों ने जमकर आनंद उठाया।
जागेश्वर शिव मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
जागेश्वर शिव मंदिर में शिव पार्वती विवाह के अगले दिन यानी 9 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर सहित क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज करा कर भंडारा ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। विदित हो कि बीते कई वर्षों से जागेश्वर शिव मंदिर मैं शिव पार्वती विवाह की सभी रस्म अदा की जाती है जिसमें चार दिवसीय कार्यक्रम होता है जो महाशिवरात्रि के 2 दिन पहले चालू होता है और 1 दिन बाद खत्म होता है। ऐसे में वहां पर बुधवार को भगवान भोलेनाथ को चंदन लगाया गया, गुरुवार को हल्दी लगाई गई और शुक्रवार महाशिवरात्रि के दिन दूल्हा बनाकर विवाह संपन्न किया गया जिसके बाद शनिवार को विवाह संपन्न होने की खुशी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस प्रकार से बीते कई वर्षों से किया जा रहा है जो वर्तमान में भी जारी है।
यह बराती हुए शामिल
इस शिव पार्वती विवाह कार्यक्रम में बराती के रूप में पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल विधायक विवेक विक्की पटेल नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे विक्की एडे शैलेन्द्र तिवारी संदीप मिश्रा मोनू लिमजे प्रणय पन्ना धार्मिक सुदेश सोनी अंश राजकुमार वर्मा विजय सोहाने श्रीराम सोहाने चिंटू जैन मनोज दांदरे तनिस्क सोहाने कार्तिक सोहाने पंकज जैन वीरेंद्र सोहाने कमलेश सोहाने भय्यु अग्रवाल अभिषेक नेवारे आकाश लोधे विशाल लोधे अंकित लिमजे अनूप चौरसिया मयूर जायसवाल सहित नगर के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधि सहित शिवभक्तों ने अपनी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाई।