अभय सेठिया ने भी लोकसभा चुनाव में ठोकी दावेदारी

0

आगामी लोकसभा चुनाव को करीब देखते हुए जिले का चुनावी माहौल गर्मा गया है। तो वही विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े पदाधिकारी, लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर लोकसभा चुनाव लड़ने की खुलकर इच्छा जाता रहे हैं। इसी बीच वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सेठिया ने भी लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी ठोकी है। जहां उन्होंने पार्टी उच्च पदाधिकारी से मुलाकात कर लोकसभा टिकट की मांग की है।जिसकी संपूर्ण जानकारी उन्होंने रविवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी।आयोजित इस पत्रकार वार्ता में उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि यदि उन्हें पार्टी से टिकट मिलेगा तो वह बालाघाट सिवनी लोकसभा सीट से भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।उन्होंने टिकट न मिलने पर पार्टी से बगावत नहीं किए जाने की भी बात कही है। इसके अलावा आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने जल्द ही विभिन्न कांग्रेस नेताओं पदाधिकारी और कांग्रेस समर्थित लोगों के भाजपा ज्वाइन करने का जिक्र करते हुए जल्द ही एक बड़ा समारोह का आयोजन कर कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने राजनीति से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विस्तार चर्चा की है।आपको बताए कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें भाजपा ने 195 सीटों के लिये प्रत्याशी घोषित कर दिये है जिसमें म.प्र की 29 सीटों में 24 सीटों के लिये प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। तो वही बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र सहित पांच सीटों के लिये अभी प्रत्याशियों के नामों को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मंथन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा में बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र के लिये एक से अधिक दावेदारों के नाम शामिल है। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सेठिया ने भी वरिष्ठ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी करते हुए टिकट दिए जाने की मांग की है।

टिकट नहीं भी मिली तो बगावत नहीं करूंगा
आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए
भाजपा वरिष्ठ नेता अभय सेठिया ने बताया कि भाजपा में मुझे काम करते हुये लगभग 45 से 46 साल हो गये है। इसके पूर्व दो पीढ़ी से हम कार्य कर रहे है संगठन के कार्यकर्ता, वार्ड सदस्य, युवा मोर्चा, भाजपा नगर सहित पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी बना। लंबे समय तक संघर्ष के बाद मुझे भी ऐसा लगता है कि हमें भी दावेदारी करना चाहिए। जिससे राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेताओं व संघ के पदाधिकारियों के समक्ष दावेदारी की है। जिले में सामान्य वर्ग को मौका नहीं मिला है जिससे सामान्य वर्ग को भी मौका दिया जाना चाहिए। मुझे लंबे समय तक चुनाव में विधानसभा का संचालन करने का मौका मिला है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व भी इस पर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि टिकट नहीं भी मिलेगी तो पार्टी के साथ रहूंगा। बगावत नहीं करूंगा।

कई कांग्रेसी हमारे संपर्क में ,जल्द दिलाई जाएगी भाजपा की सदस्यता
भाजपा ज्वाइन के जिला संयोजक अभय सेठिया ने आगे बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व रक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश पचौरी जिन्होंने बालाघाट से भी शिक्षा प्राप्त किया है। उनके साथ 6 पूर्व विधायक व पूर्व सांसद व कांग्रेस के बड़े नेता 9 मार्च को भाजपा में शामिल हुये है। इस तरह की ज्वाइनिंग पूरे राष्ट्र में चल रही है। इस समय कांग्रेस के साथ अन्य राजनैतिक दलों में भगदड़ मची हुई है। बालाघाट जिले में भी प्रथम चरण में कुछ लोगों की ज्वाइनिंग हुई है। आने वाले समय में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच व अन्य पार्टी के पदाधिकारियों के भी हम संपर्क में है और इनमें से भी ज्वाइनिंग हो सकती है। उन्होंने बताया कि भाजपा में किसी को भी कोई शर्त व लालच देकर शामिल नहीं किया जा रहा है। पार्टी द्वारा जो धार्मिक व राजनैतिक क्षेत्र में जो निर्णय ले रही है उससे प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। अन्य दलों के साथ-साथ कई कांग्रेसी भी हमारे संपर्क में है।जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी।

51 प्रतिशत वोट के लक्ष्य को पूरा करना है-
वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सेठिया ने आगे बताया कि सन् 1951 से लेकर 2024 आ गया है पार्टी लगातार अपने राजनीति के परिवारों को बढ़ाने का कार्य कर रही है। वर्षो से अनेक-अनेक राजनैतिक दलों में काम करने वाले अच्छे कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किया है। उनके कई उदाहरण सामने आये है। इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव के पहले केन्द्रीय नेतृत्व ने यह तय किया कि 51 प्रतिशत वोट लेकर भाजपा पार्टी भारत की जनता की सेवा करना चाहती है। हमारे विरोधी दल ने कई बार हमपर आरोप लगाये है कि 36-37 प्रतिशत वोट लेकर शासन कर रहे है। इसका जवाब आने वाले समय में भारत की जनता देने चाहती है और भाजपा 51 प्रतिशत के लक्ष्य को पूरा करने काम कर रही है। देश के प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार दौरे कर रहे है। चारों तरफ देश में भाजपा अपने नये कलेवर व पूरे ताम झाम के साथ 51 प्रतिशत वोट लेने कार्य कर रही है। हर बूथ स्तर पर कार्यक्रम हो रहे है। पार्टी का छोटे से छोटा कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुट गया है। जिसका परिणाम आने वाले लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा और पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here