AC Deep Cleaning Cost: क्या आपको भी लगता है कि अगर AC की सर्विस करवा दी जाए, तो AC साफ हो जाता है? देखा जाए तो यह आधा सच है। दरअसल AC सर्विस में मुख्य रूप से कंडेंसर और एयर फिल्टर की सफाई की जाती है। इसके अलावा ड्रेन पाइप, वायरिंग और गैस चेकिंग को भी सर्विस में शामिल किया जाता है। इससे AC कुछ दिन अच्छे से काम करता है लेकिन जल्दी ही कूलिंग कम होने लगती है या AC से आने वाली हवा का प्रेशर भी कम लगने लगता है। इसके चलते कई बार सीजन में सर्विस एक या दो से ज्यादा बार भी करानी पड़ जाती है।
आपके AC के साथ भी ऐसा हो रहा है, तो जरूरी है कि आप अपने AC की डीप क्लीनिंग कराएं। इसमें AC के ज्यादातर पुर्जों को अलग करके, जहां जरूरत हो जैसे कि कंडेंसर आदि को कैमिकल से साफ किया जाता है। इसे आप इस्तेमाल हो रहे AC को लगभग नए जैसा बनाना समझ सकते हैं। इस तरह की डीप क्लीनिंग का असर सर्विस से ज्यादा समय तक रहता है और AC भी लंबे समय तक पूरी पावर से ठंडी हवा उपलब्ध करवा पाता है।कई बार लोग AC सर्विस को ही डीप क्लीनिंग मान बैठते हैं। इसे लेकर AC मैकेनिक भी लोगों को गुमराह करते हैं। दरअसल सर्विस के मुकाबले AC की डीप क्लीनिंग ज्यादा समय लेती है, जिसके चलते अक्सर AC के लिए सर्विस को ही काफी बताया जाता है।
AC सर्विस और डीप क्लीनिंग में सबसे बड़ा फर्क है कि डीप क्लीनिंग में पुर्जे-पुर्जे को खोलकर साफ किया जाता है। वहीं सर्विस में जेट गन के जरिए मुख्य रूप से कंडेंसर और फिल्टर आदि की सफाई की जाती है। डीप क्लीनिंग में AC के कुछ पार्ट्स को कैमिकल वॉश भी किया जाता है, जो कि समय लेने वाला लेकिन नॉर्मल सर्विस के मुकाबले ज्यादा असरदार होता है













































