Airtel की नई सर्विस पर सरकार और TRAI की टेढ़ी नजर! पोस्टपेड ग्राहकों को VIP नेटवर्क देने पर जांच शुरू

0

Airtel New Service: केंद्र सरकार और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ( TRAI ) ने भारती एयरटेल की एक नई सर्विस की जांच शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि उसकी यह सर्विस पोस्टपेड ग्राहकों को बेहतर नेटवर्क की सुविधा देगी। इसका मतलब है कि पोस्टपेड यूजर्स को अच्छा नेटवर्क (VIP नेटवर्क) मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, अब इस मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि क्या एयरटले की यह नई सर्विस नेट न्यूट्रैलिटी के नियमों का पालन करती है या नहीं।

अधिकारियों ने शुरू की जांच

ET की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की इस सर्विस की जांच की जा रही है। अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल की यह सर्विस नेट न्यूट्रैलिटी के नियमों का पालन करती है। साथ ही, अधिकारी यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पोस्टपेड ग्राहकों को दी गई प्राथमिकता की वजह से प्रीपेड ग्राहकों की सर्विस की क्वालिटी में तो कोई गिरावट ना आए। रिपोर्ट की मानें तो एक जानकारी ने बताया है कि संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस सर्विस के संबंध में अधिकारियों के साथ पहले ही एक बैठक कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि नियामक इस सर्विस की गहराई से जांच करेगा और कंपनी से कोई भी तकनीकी जानकारी देने के लिए कहा जा सकता है।

एयरटेल को दिए जा सकते हैं ये निर्देश

  • रिपोर्ट में बताया गया है कि Airtel को कहा जा सकता है कि वह यह देखे कि नई सर्विस के पीछे की टेक्नोलॉजी को बेहतर ढंग से समझने के लिए नेटवर्क की स्लाइसिंग कैसे की गई है।
  • कंपनी ने मंगलवार को इस नई सर्विस की घोषणा की और दावा किया कि यह स्टैंडअलोन 5G आर्किटेक्चर द्वारा दी जाने वाली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके पोस्टपेड यूजर्स को बेहतर और ज्यादा स्थिर नेटवर्क देगी।
  • इसे कंपनी अभी पूरे भारत में लागू कर रही है। इससे जुड़े लोगों ने बताया कि एयरटेल ने हफ्तों तक की कड़ी टेस्टिंग से पता चला है कि 5G स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी सभी यूजर्स यानी प्रीपेड और पोस्टपेड के नेटवर्क एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकती है।
  • उस व्यक्ति ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में सभी पोस्टपेड प्लान वाले लोगों को स्थिर कनेक्शन मिलता रहेगा… लेकिन बाकी सभी का अनुभव वैसा ही रहेगा जैसा पहले था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here