Airtel Vs Airtel: 355 रुपये और 379 रुपये प्लान में क्या है अंतर? कौन-सा रिचार्ज कराना चाहिए?

0

भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने हाल ही में एक प्रायोरिटी प्लान पेश किया है जिस पर काफी विवाद हो रहा है। लोगों में इस बात की नाराजगी है कि जब कोई प्रायोरिटी प्लान लेता है तो उसे वीआईपी सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन बाकियों को नहीं। खैर हम आज प्रायोरिटी प्लान की नहीं, बल्कि Airtel के दो ऐसे प्लान के बारे में बात करेंगे जिनकी कीमतें लगभग बराबर ही हैं।

Airtel के के पास एक 355 रुपये और दूसरा 379 रुपये का प्लान है। इन दोनों प्लान की कीमत काफी करीब है, लेकिन दोनों के फायदे अलग-अलग हैं। 379 रुपये प्लान में 5G डेटा का फायदा मिलता है, जबकि 355 प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर माना जा रहा है जो एकमुश्त 4G डेटा चाहते हैं।

379 रुपये वाले प्लान के फायदे

Airtel का 379 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 1 महीने की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की प्रतिदिन लागत लगभग 12.63 रुपये पड़ती है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 30GB Google One क्लाउड स्टोरेज एक महीने के लिए दिया जाता है।साथ ही Apple Music का छह महीने तक मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें Airtel की अनलिमिटेड 5G डेटा सुविधा शामिल है, हालांकि इसका पूरा फायदा उठाने के लिए यूजर को Airtel के 5G कवरेज एरिया में होना जरूरी है।

ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए बेहतर विकल्प

अगर कोई यूजर पहले से 299 रुपये या 319 रुपये वाला प्लान इस्तेमाल कर रहा है, तो 379 वाला प्लान एक अच्छा अपग्रेड माना जा सकता है। यह प्लान उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो ज्यादा इंटरनेट डेटा का उपयोग करते हैं। 5G नेटवर्क उपलब्ध होने पर यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट का बेहतर अनुभव मिलता है।

355 रुपये वाला प्लान 4G यूजर्स के लिए उपयोगी

वहीं दूसरी तरफ 355 रुपये प्लान उन यूजर्स के लिए उपयोगी माना जा रहा है जो 4G नेटवर्क पर रहते हैं और एकमुश्त हाई-स्पीड डेटा चाहते हैं। जिन इलाकों में अभी 5G नेटवर्क पूरी तरह उपलब्ध नहीं है, वहां यह प्लान ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है।

Airtel बढ़ा रहा 4G और 5G नेटवर्क

Bharti Airtel देशभर में अपने 5G नेटवर्क का विस्तार तेजी से कर रही है। इसके साथ ही कंपनी ग्रामीण इलाकों और उत्तर-पूर्व भारत में 4G नेटवर्क को भी मजबूत बनाने पर काम कर रही है। ऐसे में अलग-अलग क्षेत्रों में यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए Airtel का नेटवर्क और भी उपयोगी बनता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here