Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास जिसके पास करीब 41 करोड़ से अधिक यूजर्स मौजूद हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय-समय पर नई-नई सुविधाएं लाता रहता है। अब कंपनी ने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नई सुविधा‘Priority’ शुरू की है। एयरटेल की मानें तो यह नई सर्विस लोगों को भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी शानदार 5G कनेक्टिविटी देगा। Airtel की यह सर्विस 5G Network Slicing नाम की नई टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। यह मोबाइल नेटवर्क को काफी ज्यादा एडवांस बनाती है।
आपको बता दें कि जब आप किसी ऐसी जगह पर होते हैं जहां पर क्राउड काफी ज्यादा होता है जैसे- स्टेडियम, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या फिर किसी कॉन्सर्ट पर जहां पर नेटवर्क काफी ज्यादा स्लो हो जाता है तो यह टेक्नोलॉजी यूजर्स को नेटवर्क कनेक्टिविटी का शानदार एक्सपीरियंस देती है।
नेटवर्क के लिए अलग-अलग वर्चुअल लेन
आसान शब्दों में समझाएं तो 5G Network Slicing एक ही 5G नेटवर्क को कई वर्चुअल हिस्सों यानी ‘Slice’ में बांट देती है। बता दें कि इससे पहले सभी यूजर्स और सर्विसेस एक ही नेटवर्क संसाधान का यूज करती थी इसकी वजह से जब एक ही जगह पर अधिक लोग होते थे तो नेटवर्क की स्पीड स्लो हो जाती थी। वहीं नेटवर्क स्लाइसिंग के जरिए अगल-अलग जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग वर्चुअल लेन बनाई जा सकती है।आप इसके इस तरह से समझ सकते है कि इसमें एक वर्चुअल लेन ऑनलाइन गेमिंग के लिए Low Latency दे सकती है, वहीं दूसरी तरफ हैवी टास्क वाले ऑद्योगिक मशीनों के लिए ज्यादा बेहतर कनेक्शन दे सकती है वहीं तीसरी वर्चुअल लेन आम यूजर्स के लिए स्टेबल इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है।
स्मार्ट कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी
5G नेटवर्क की तकनीक आधुनिक सॉफ्टवेयर-आधारित सिस्टम पर काम करती है। इसमें Software Defined Networking (SDN) और Cloud-Native Infrastructure जैसी तकनीकों का उपयोग किया जाता है। पुराने मोबाइल नेटवर्क में ज्यादातर काम खास हार्डवेयर के जरिए होता था, लेकिन 5G में कई नेटवर्क सेवाएं सॉफ्टवेयर द्वारा संचालित होती हैं। इसकी मदद से नेटवर्क ऑपरेटर जरूरत के अनुसार इंटरनेट स्पीड, ट्रैफिक मैनेजमेंट और अन्य संसाधनों को अलग-अलग हिस्सों में बांट सकते हैं। यही खासियत 5G को केवल तेज इंटरनेट तक सीमित नहीं रखती, बल्कि इसे भविष्य की स्मार्ट और उन्नत कनेक्टिविटी तकनीक बनाती है।
इन सेक्टर्स को मिलेगा फायदा
एयरटेल की इस 5G Network Slicing टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फायदा उद्योगों और एंटरप्राइज सेक्टर को होने वालाहै। इससे फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले रोबोट, हेल्थकेयर सिस्टम, लॉजिस्टिक नेटवर्क, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स और फ्यूचर में आने वाले ऑटोमेटेड व्हीकल्स में अलग-अलग नेटवर्क स्पीड की जरूरत पड़ती है ऐसे में यह तकनीक काफी उपयोगी होने वाली है। इसका यह फायदा होगा कि इसकी मदद से कंपनियों को अलग-अलग नेटवर्क कनेक्शन नहीं लेना पड़ेगा।













































