Alpha: रिलीज से पहले लीक हुए आलिया-बॉबी की फिल्म के सीन्स, सोशल मीडिया पर मची हलचल

0

Alpha Leak: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और फेमस एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा (Alpha) को लेकर चर्चा में बने हुए। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म में नए स्टार की एंट्री को लेकर खबर सामने आती है, तो कभी फिल्म का कोई पोस्टर वायरल हो जाता है। इन सब के बीच फिल्म अल्फा को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म से जुड़ी की तस्वीरें लीक हो गई है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। ‘अल्फा’ से लीक हुए सीन

एक्टर आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म अल्फा से लीक हुए कुछ सीन्स है। इस खबर ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। अभी हाल ही में फिल्म अल्फा से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आईं। इन तस्वीरों में बॉबी देओल और आलिया भट्ट एक्शन अवतार में दिखाई दिए। बॉबी देओल का लुक काफी अलग नजर आया। ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। फिल्म अल्फा से लीक हुई इन तस्वीरों ने मेकर्स को परेशान कर दिया है। लेकिन आपको बताते चले कि फिल्म अल्फा से जुड़ी इन तस्वीरों को लेकर मेकर्स का अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here