Isha Rikhi on Second Marriage: बादशाह और ईशा रिखी की शादी को अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता था कि दोनों के रिश्ते में दरार की खबर आ गई। अब एक्ट्रेस ने पहली बार इस पर खुलकर बात की है।Isha Rikhi on Second Marriage: बादशाह (Badshah) और ईशा रिखी (Isha Rikhi) की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। दोनों ने इसी साल शादी करके हर किसी को चौंका दिया था। रिश्ता काफी प्राइवेट रखा गया, इसलिए जब उनकी शादी की तस्वीरें सामने आईं तो फैंस के बीच खूब चर्चा हुई। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के अलग होने की खबर ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अब ईशा ने पहली बार इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वह इस वक्त अपनी जिंदगी में किस दौर से गुजर रही हैंईशा रिखी ने कही ये बात
ईशा रिखी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं ईशा रिखी का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। Bombay Times को दिए एक इंटरव्यू में ईशा रिखी ने कहा कि वो अपनी जिंदगी के इस दौर को अब अच्छे तरीके से पीछे छोड़ना चाहती हैं। ईशा रिखी ने साफ कहा कि ‘मैं अपनी निजी जिंदगी का तमाशा पब्लिक में नहीं बनाना चाहती। मैं अपने घर की गंदगी लोगों के सामने नहीं धोऊंगी, क्योंकि मैं ऐसी नहीं हूं।’ जब एक्ट्रेस से उनके अलग हो चुके पार्टनर बादशाह के साथ मौजूदा रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने माना कि ये ‘जटिल’ है। ईशा ने माना कि पिछला साल उनके लिए काफी मुश्किल रहा। उन्होंने बताया कि इस दौर से निकलने में उनकी आस्था ने उनकी काफी मदद की। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो आठ साल की थीं, तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया था और जिंदगी ने उन्हें कई बार आजमाया है। उन्होंने आगे कहा कि वो भगवान की शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने उन्हें सही रास्ता दिखाया।दोबारा शादी को लेकर ईशा ने कही ये बात
आगे बढ़ने की बात करते हुए ईशा ने कहा कि अपने अनुभवों की वजह से उनका प्यार से भरोसा नहीं उठा है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो प्यार में विश्वास करती हैं, लेकिन फिलहाल रोमांटिक तरीके से नहीं। उन्होंने कहा, ‘बल्कि उस प्यार में, जो मुझे मेरी मां और मेरे दोस्तों से मिलता है। मैं सिर्फ इसलिए कड़वी इंसान नहीं बनना चाहती क्योंकि मेरे साथ कुछ घटिया चीजें हुईं। लेकिन मुझे पता है कि मुझे ठीक होने में काफी वक्त लग सकता है। मुझे दोबारा शादी करने को लेकर ज्यादा डर लगता है। मेरी जिंदगी में शादी के लिए कोई जगह नहीं है।’
शादी और अलगाव की अफवाहों पर दी सफाई
इस बीच ईशा ने अपनी शादी को लेकर सामने आ रही कुछ खबरों पर भी रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि कुछ खबरों को सुनकर और पढ़कर वो हैरान हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं मीडिया से अनुरोध करती हूं कि मेरी शादी या सेपरेशन को लेकर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।’ उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि जब तक कोई जानकारी सीधे उनकी तरफ से या उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से सामने न आए, तब तक वे पढ़ी या सुनी गई किसी भी बात पर भरोसा न करें।










































