Bigg Boss 20: ‘मैं यहां नौकर नहीं हूं…’- Mahhi Vij से भिड़ीं Amrapali Dubey, खाने के चक्कर में हुआ बवाल

0

Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 20’ का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें माही विज और आम्रपाली दुबे एक-दूजे से झगड़ा करते नजर आए।

Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 20’ ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। ‘बिग बॉस 20’ में गेम के चक्कर में कंटेस्टेंट्स कब आपस में दुश्मन बन जाते हैं, कुछ पता नहीं चलता है। वीकेंड का वार के बाद से ही स्काउट ओपी ने लव गिल से दूरियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं। वहीं अब ‘बिग बॉस 20’ में खाने को लेकर भी जमकर बवाल हुआ है। हाल ही में इससे जुड़ा ‘बिग बॉस 20’ का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है। ‘बिग बॉस 20′ के इस प्रोमो वीडियो में माही विज और आम्रपाली दुबे खाना बनाने की बात पर झगड़ा करते नजर आए। आम्रपाली दुबे ने माही विज पर भड़कते हुए कहा कि मैं यहां नौकर नहीं हूं। बिग बॉस 20’ के इस वीडियो में किचन में झगड़ा शुरू हुआ। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) खाना बना रही थीं, लेकिन तभी माही विज ने उनसे कहा कि तुम दाल भी बना लेना। आम्रपाली दुबे ने उनके जवाब में कहा कि मुझे पता है मेरा काम। वहीं माही विज ने आगे कहा, “मुझे पता है कि आपको पता है अपना काम।” वहीं आम्रपाली ने भड़कते हुए कहा कि आप मुझे पांच बार बोल चुके हो कि दाल चढ़ा, दाल चढ़ा, मैं कर रही हूं। आप बिना मतलब मत कीजिए। आम्रपाली की बातों पर माही विज ने कहा, “खाना बनाने में देर हो रही है, फिर सब मुझे आकर पकड़ते हैं। बिना मतलब नहीं कर रही हूं मैं ये सबआम्रपाली दुबे ने बिफरते हुए जवाब दिया, “अरे यार आप मुझे पांच बार नहीं बोलोगे कि दाल चढ़ा, वरना मुझसे नहीं होगा। मैं यहां आपकी नौकर नहीं हूं।” दूसरी ओर माही विज ने भी आम्रपाली दुबे से कहा कि ठीक है, मत करो। ‘बिग बॉस 20’ में पहले भी आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच झगड़ा हो चुका है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि यहां से दोनों की गेम क्या मोड़ लेती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here