Bigg Boss 20 Latest Promo Viral: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं हाल ही में शो में कंटेस्टेंट्स से मिलने वाले वरदान पर से सलमान खान ने पर्दा उठाया है।Bigg Boss 20 Latest Promo Viral: सलमान खान का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 20’ ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन को शुरू होने में कुछ ही वक्त बाकी रह गये हैं। अभी तक ‘बिग बॉस 20’ को लेकर कई सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं, जिन्हें शो में देखने के लिए कंटेस्टेंट्स में भी काफी उत्सुकता है। ‘बिग बॉस 20’ को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। वहीं अब शो से जुड़ा एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स को मिलने वाले वरदान से पर्दा उठाते नजर आए।सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स के एविक्शन को लेकर कहा, “वो कहते हैं ना कि जाने वाले को कौन रोक सकता है, बिग बॉस रोक सकता है। इस बार जो भी घर से बाहर होगा, वो घर में ही रहेगा। क्योंकि सबको मिलेगा वरदान एक्स्ट्रा जीवनदान का। तथास्टू मेरी जान।” ‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “मौके को डबल करो, ड्रामा होगा ट्रिपल। तथास्टू मेरी जान।” ‘बिग बॉस 20’ के इस प्रोमो वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्लीज इस बार ऐसे लोग लेकर आओ, जिन्हें हम जानते हों, तभी सीजन हिट होगा।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ऐसे तो ये सीजन फ्लॉप हो सकता है।कब शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’
बता दें कि सलमान खान स्टारर ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) इस बार 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार और टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। जहां रात के 9 बजे ‘बिग बॉस 20’ जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा तो वहीं 10:30 बजे रात में ये कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। ‘बिग बॉस 20’ के लिए अभी तक जैन सैफी, ईशा रिखी, रिया अहिर, शुभांगी अत्रे और कुशाल तंवर जैसे कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं।










































