Bird Flu: बर्ड फ्लू का कोई इलाज नहीं, केंद्रीय मंत्री ने राज्यों को चेताया, मुर्गे के व्यापार पर लगी रोक

0
  • नई दिल्ली। देश में बर्ड फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और कई राज्यों में यह पैर पसार चुका है। इस बीच पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि बर्ड फ्लू का कोई इलाज नहीं है, ऐसे में सभी राज्य सरकारों को सावधानी रखनी होगी। साथ ही संजीव बालियान ने यह भी कहा कि बर्ड फ्लू पक्षियों से इंसानों में भी फैल सकता है, लेकिन अभी ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि फिलहाल 5 राज्यों हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल में बर्ड फ्लू के मामले मिले हैं।कोरोना महामारी के बाद अब देश में बर्ड प्लू का खतरा लगातार बढ़ते जा रहा है। हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, केरल सहित कई राज्यों में लगातार पक्षियों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से लगातार अपडेट लेने और देने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आज बर्ड फ्लू फैलने के बाद सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है। राज्य में दक्षिण भारत के राज्यों से मुर्गे के व्यापार पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई है। गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के H5N8 स्ट्रेन फैलने की चेतावनी जारी की गई है और मरे हुए हजारों पक्षियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here