Cannes में ऐश्वर्या के वजन का मजाक उड़ाने वालों पर भड़कीं कंगना, रेड कार्पेट पर बड़ी उम्र की महिलाओं पर बोलीं

0

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में हमेशा की तरह रेड कार्पेट पर शिरकत की और इसी के साथ लोगों ने उनके लुक्स और बढ़े हुए वजन का मजाक भी उड़ाया। अब बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं के बीच उन्हें खुलकर सपोर्ट किया है।

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या की ब्लू कलर के गाउन वाली एक फोटो पोस्ट की और उन लोगों को जवाब दिया, जो ऐश्वर्या के लुक और उम्र को लेकर कॉमेंट कर रहे थे।इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना रनौत ने लिखा- महिला किसी को खुश करने के लिए नहीं

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘फैशन और स्टाइल किसी भी इंसान की अपनी अभिव्यक्ति होती है। हर व्यक्ति अपने तरीके से जिंदगी को देखता और समझता है। कोई भी महिला किसी को खुश करने के लिए नहीं जीती।”ऐश्वर्या किसी को खुश करने के लिए रेड कार्पेट पर नहीं आतीं’

कंगना ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए लिखा, ‘ऐश बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अगर कुछ लोग उन्हें किसी दूसरे रूप में देखना चाहते हैं, तो पहले खुद को भी देखना चाहिए। ऐश्वर्या किसी को खुश करने के लिए रेड कार्पेट पर नहीं आतीं, बल्कि वह अपनी अलग चमक और आत्मविश्वास के साथ वहां मौजूद रहती हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here