दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी को झटका लगा है। यहां CNG की कीमत 95 पैसे बढ़ा दी गई हैं। लोगों को अब एक किलो CNG के लिए 79.56 रुपए चुकाने होंगे। इससे पहले दिल्ली में एक किलो CNG की कीमत 78.61 रुपए थी। बढ़ी हुई कीमतें आज, यानी 17 दिसंबर की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।
गुरुग्राम में एक किलो CNG की कीमत 86.94 रुपए है। वहीं गाजियाबाद, नोएडा-ग्रेटर और नोएडा में 81.17 रुपए, रेवाड़ी में 78.61 रुपए और फरीदाबाद में 84.19 रुपए प्रति किलोग्राम पर मिल रही है। बीते कुछ दिनों से प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले इंद्रप्रस्थ गैस द्वारा CNG और PNG के दाम 3 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए थे।
CNG की नई कीमतें











































