Daayra से रिलीज हुआ Kareena Kapoor-Prithviraj Sukumaran नया लुक, मिनटों में वायरल हुआ पोस्टर

0

Daayra New Poster Out: जंगली पिक्चर्स की फिल्म ‘दायरा’ के नए पोस्टर्स ने कहानी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पुलिस अफसरों के रोल में दमदार नजर आए।Daayra New Poster Out: जंगली पिक्चर्स की अपकमिंग फिल्म दायरा (Daayra) को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) के सोलो पोस्टर्स रिलीज कर दिए हैं। दोनों पोस्टर्स में उनके किरदारों की अलग-अलग झलक देखने को मिल रही है। करीना फिल्म में डीसीपी अजूनी कोहली का किरदार निभा रही हैं, जबकि पृथ्वीराज डीसीपी रमन कुमार के रोल में नजर आएंगे। पोस्टर्स सामने आने के बाद फिल्म की कहानी और दोनों पुलिस अफसरों के किरदारों को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।दमदार है स्टार्स का लुक

करीना कपूर खान के पोस्टर में उनका किरदार काफी दमदार नजर आ रहा है। चेहरे पर गंभीरता और आंखों में गजब का कॉन्फिडेंस दिखाई देता है। पोस्टर में पीछे चलते ट्रकों का बैकग्राउंड है, जो माहौल और खास बना है। वहीं ‘दायरा’ के लोगो पर लगी पुलिस टेप भी पोस्टर को एक अलग लुक दे रही है। दूसरी तरफ, पृथ्वीराज सुकुमारन का पोस्टर ज्यादा शांत लेकिन उतना ही असरदार है। वो डीसीपी रमन कुमार के किरदार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच नजर आ रहे हैं। चेहरे की सख्ती और उनके एक्सप्रेशन देखकर लगता है कि किरदार के अंदर काफी गुस्सा दबा हुआ है। फिल्म के दोनों पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं। करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here