अदाकारा करीना कपूर खान का एक ताजा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई मान रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं। आइए आपको इस वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई बताते हैं…बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान को लेकर इस वक्त इंटरनेट पर एक कन्फ्यूजन फैल गया है कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं? असल में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है, जिसके बाद हर कोई कन्फ्यूज ही नजर आ रहा है। इस वीडियो में करीना कपूर खान अपनी टीम के साथ नजर आ रही हैं और उनका पेट थोड़ा सा निकला हुआ है। ये देखने के बाद हर कोई यही मान रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही तीसरी बार मां बनने वाली हैं। वीडियो पर लगातार फैंस के कमेंट आ रहे हैं और वो एक्ट्रेस से यही सवाल पूछ रहे हैं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो बता दें कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैंKareena Kapoor Khan नहीं हैं प्रेग्नेंट
वायरस हो रहे वीडियो में करीना कपूर खान अपनी कार की तरफ बढ़ती दिख रही हैं और उनकी टीम उनके साथ कदम से कदम मिलाती दिखाई दे रही है। वीडियो को देखने के बाद हर कोई कन्फ्यूज है लेकिन एक करीबी सूत्र ने प्रेग्नेंसी की खबर से इंकार किया है। सूत्र ने बताया है, “करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं। वीडियो देखने के बाद लोग जो सोच रहे हैं वो गलत है। कभी-कभी कैमरा एंगल ऐसा होता है कि लोगों का कन्फ्यूज होना लाजमी है। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।”तीसरी बार पिता नहीं बनेंगे Saif Ali Khan
करीना कपूर खान के करीबी सूत्र ने जो जानकारी दी है कि उसके बाद ये साफ है कि सैफ मियां फिर से पिता नहीं बनने वाले हैं। सैफ और करीना के दो बच्चें तैमूर और जहांगीर हैं, जो इंटरनेट की जान हैं। इन दोनों की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल होती हैं। दोनों की क्यूटनेस का पूरा देश दीवाना है। अगर सैफ की अपकमिंग मूवी की बात करें तो वो जल्द ही अक्षय के साथ हैवान में दिखाई देंगे, जिसे प्रियदर्शन ने बनाया है।










































