Somy Ali on Govinda: बॉलीवुड स्टार गोविंदा (Govinda) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच विवाद दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। सुनीता कई बार अपने पति पर धोखा देने जैसे आरोप लगा चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने गोविंदा की फिल्म रूपा की को-स्टार रानी स्वर्णकार को लेकर भी बयान दिया था। सुनीता ने गोविंदा को रानी का शुगर डैडी तक कह दिया था। इस बीच एक्ट्रेस सोमी अली (Somy Ali) का एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। सोमी अली ने किया गोविंदा का समर्थन
सोमी अली गोविंदा के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एक्टर का बचाव किया। सोमी ने कहा कि वह गोविंदा को पर्सनल और प्रोफेशनल तौर पर जानती हैं, इसलिए इस मामले में अपनी बात रखना चाहती हैं। सोमी ने गोविंदा को ची ची कहते हुए उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थीं, तब गोविंदा बेहद विनम्र कलाकारों में से एक थे। सोमी ने कहा कि किसी अभिनेता की उम्र या उसके साथ काम करने वाली अभिनेत्री की उम्र से उसकी प्रतिभा तय नहीं होती। उन्होंने कहा कि प्रतिभा की कोई उम्र नहीं होती।सोमी अली ने लिखा कि जब किसी कलाकार के लिए काम मिलना मुश्किल हो, तब भी काम करते रहने की कोशिश करना सम्मान की बात है। किसी अभिनेता की पहचान उसकी उम्र से नहीं, बल्कि उसकी प्रतिभा, काम के प्रति ईमानदारी और मेहनत से होती है। सोमी ने यह भी कहा कि हर कलाकार को खुद को साबित करने का मौका मिलना चाहिए। उम्र को किसी के खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से दूसरों को जज करने के बजाय उनका समर्थन करने की अपील की।










































