स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी की ताजा जारी हुई टी20 के बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाजों ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। वहीं, इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल ने लंबी छलांग लगाई है। बेथल ने 7 स्थान ऊपर छलांग लगते हुए 8वें स्थान पर पहुंच आए हैं।
ईशान किशन टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं, जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान तीसरे और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट चौथे स्थान पर हैं। श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें स्थान पर हैं। भारत के तिलक वर्मा छठे, इंग्लैंड के जोस बटलर 7वें स्थान पर हैं।
जैकब बेथल को फायदा
भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के दूसरे मैच में नाबाद 76 रनों की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथल को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। बेथल 7 स्थान ऊपर चढ़ते हुए 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श 9वें, जबकि दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस 10वें स्थान पर हैं।
राशिद खान टॉप पर काबिज
टी20 गेंदबाजों की बात करें तो अफगानिस्तान के राशिद खान पहले, पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे, इंग्लैंड के आदिल रशीद एक स्थान ऊपर चढ़ते हुए तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा 1 स्थान ऊपर चढ़ते हुए चौथे स्थान पर हैं। भारत के वरुण चक्रवर्ती को 2 स्थान का घाटा हुआ है। वह पांचवें स्थान पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस और दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बोश क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर हैं। दोनों को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। जसप्रीत बुमराह को दो स्थान का घाटा हुआ है, वह आठवें स्थान पर हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा नौवें और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान दसवें स्थान पर हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज में अभी 2 मैच और खेले जाने हैं, इसलिए आईसीसी की अगली टी20 रैंकिंग में बदलाव दिख सकता है।










































