New Zealand vs India, 1st T20I Live Score Hindi Updates (nz बनाम ind लाइव स्कोर): भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया के सामने एक कठिन चुनौती है। यहां पढ़ें मैच के लाइव अपडेट।IND vs NZ 1st T20I Live Score: भारत का रनचेज जारी, संजू और अभिषेक क्रीज पर मौजूद
IND vs NZ, nz बनाम ind 1st T20 Live Cricket Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बोर्ड पर लगाए। ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। फिन एलन ने 45 रन का योगदान दिया। चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 4 ओवर में 49 रन दिए और कोई सफलता नहीं मिली। भारत को जीत के लिए 226 रन बनाने हैं।
भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का लाइव स्ट्रीम कहां देख सकते हैं
पहले टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन:- संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:- फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
भारतः श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ।OCT 22, 2026 14:51 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: भारत का रनचेज
226 रन के रन चेज का पीछा करते हुए भारत की पारी का आगाज हो गया है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी क्रीज पर हैं। तीसरी गेंद पर संजू के बल्ले से चौका निकला। आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा छक्का जड़ा। भारत ने पहले ओवर में 11 रन बनाए।
OCT 22, 2026 14:36 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने बनाए 225 रन
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए। क्राइस्टचर्च की पिच पर गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं है। हालांकि, स्लो गेंदबाजी यहां कारगर रही है। ग्लेन फिलिप्स ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्विच हिट करते हुए चौका लगाया। वह 40 गेंद पर 82 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी के दौरान 8 चौके और तीन छक्के लगाए। बीच के ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम की रन गति पर ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन, जैकब और फिलिप्स ने तेज खेलते हुए हुए 32 गेंद पर 73 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने बड़ा फर्क पैदा कर दिया। भुवी की वापसी उतनी खास नहीं रही। उन्होंने अपने चार ओवर में 49 रन खर्च किए। उनको कोई विकेट नहीं मिला।
OCT 22, 2026 14:28 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: फील्डिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी
20वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी सब्स्टीट्यूट के रूप में फील्डिंग करने आए। भुवनेश्वर कुमार पारी का आखिरी ओवर कर रहे हैं।
OCT 22, 2026 14:13 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: जैकब हुए रन आउट
18वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने जैकब को रन आउट किया। वह 16 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए। चौथे विकेट के लिए 32 गेंद पर 73 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की है।
OCT 22, 2026 14:09 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: ग्लेन फिलिप्स का अर्धशतक
ग्लेन फिलिप्स ने सिक्स के साथ 27 गेंद पर अपना 13वां टी20 अर्धशतक पूरा किया। जैकब भी अब तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। 17वें ओवर में दो सिक्स लग चुके हैं। फिलिप्स 29 गेंद पर 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। जैकब 15 गेंद पर 30 रन बनाकर चुके हैं। ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगा। 17वें ओवर में मयंक ने 18 रन खर्च किए।
17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 190/3
OCT 22, 2026 14:05 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: भुवनेश्वर कुमार हुए चोटिल
भुवनेश्वर कुमार के हाथ में चोट लगी है। उसकी वजह से वह गेंदबाजी सही से नहीं कर पाए। 16वें ओवर में 16 रन बने। फिलिप्स ने शॉट मारा था। फॉलो थ्रू में भुवी ने गेंद रोकने की कोशिश की। लेकिन दाएं हाथा का अंगूठा चोटिल कर बैठे। इसके बाद उनके ओवर में दो सिक्स लगे। फिलिप्स और जैकब के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 23 गेंद पर 50 रन की साझेदारी की।
16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 172/3
OCT 22, 2026 13:50 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: 14वें ओवर में बने 14 रन
अक्षर पटेल ने 14वां ओवर किया। इस ओवर में फिलिप्स ने आखिरी की तीन गेंद पर लगातार तीन चौके लगाए। चौथी गेंद पर प्रिंस यादव ने मिस फील्ड किया और चार रन दिया। फिलिप्स 20 गेंद पर 38 रन और जैकब 5 गेंद पर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड लगभग 11 रन प्रति ओवर से रन बना रहा है।
14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 147/3
OCT 22, 2026 13:45 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: भुवनेश्वर कुमार ने लपका कैच
13वें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। सेट बल्लेबाज डेरिल मिचेल को आउट किया। मिचेल ने मिडविकेट की तरफ शॉर्ट खेलना चाहा और बल्ले का एज लगा और शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े भुवनेश्वर कुमार ने कैच लपका। मिचेल 18 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी गेंद पर बेवन जैकब्स ने सिक्स लगाकर अपना खाता खोला।
13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 133/3 ग्लेन फिलिप्स 26 रन और जैकब 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2026 13:33 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: अभिषेक शर्मा ने छोड़ा मिचेल का कैच
11वें ओवर में मयंक यादव के ओवर की तीसरी गेंद पर डेरिल मिचेल का आसान कैच अभिषेक शर्मा ने छोड़ दिया। मिचेल को जीवनदान मिला और ओवर की आखिरी दो गेंद पर दो चौके लगाए। 11वें ओवर में 12 रन बने। मिचेल 15 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलिप्स 11 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 110/2
OCT 22, 2026 13:26 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: 10 ओवर का खेल समाप्त
10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। न्यूजीलैंड ने 2 विकेट गंवाकर 98 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स ने ओवर की आखिरी गेंद पर सिक्स लगाया। अक्षर पटेल के ओवर में 12 रन बने। ड्रिंक्स ब्रेक हो गया है। ग्लेन फिलिप्स 9 गेंद पर 12 रन और डेरिल मिचेल 11 गेंद पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2026 13:22 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: 9वें ओवर में बने पांच रन
टिम सीफर्ट और फिन एलन के विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड की रन गति पर थोड़ा ब्रेक लग गया है। 9वां ओवर नितीश कुमार रेड्डी ने किया। इस ओवर में मात्र 5 रन बने। डेरिल मिचेल 8 गेंद पर 11 रन और फिलिप्स 7 गेंद पर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 86/2
OCT 22, 2026 13:17 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: अक्षर पटेल ने दिलाई बड़ी सफलता
अक्षर पटेल ने 8वें ओवर में भारत को बड़ी सफलता दिलाई। खतरनाक फिन एलन को उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करवाया। एलन 24 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 81/2
OCT 22, 2026 13:08 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: पावर प्ले समाप्त
पहला पावरप्ले समाप्त हो गया है। न्यूजीलैंड ने 65 रन बनाए। पावरप्ले का आखिरी ओवर अक्षर पटेल ने किया। इस ओवर में फिन एलन और डेरिल मिचेल ने एक-एक सिक्स जड़ा। इस ओवर में 16 रन बने। फिन एलन 17 गेंद पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। मिचेल तीन गेंद पर 7 रन बना चुके हैं।
OCT 22, 2026 13:02 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: मयंक यादव ने दिलाई पहली सफलता
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए मयंक यादव को अटैक पर लगाया। इस ओवर में मात्र तीन रन बने और टिम सीफर्ट 17 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए। मयंक की गेंद पर विकेट के पीछे संजू सैमसन ने आसान सा कैच लपका।
5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 49/1, एलन 14 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। डेरिल मिचेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
OCT 22, 2026 12:57 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: चौथे ओवर में बने 17 रन
फिन एलन ने अर्शदीप सिंह के ओवर में लगातार तीन चौके जुड़े। इसके बाद आखिरी गेंद पर सीफर्ट ने एक चौका जड़ा। एलन 11 गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। टिम सीफर्ट 14 गेंद पर 24 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 46/0
OCT 22, 2026 12:51 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: तीसरे ओवर में बनें 17 रन
तीसरे ओवर में दो चौके और एक छक्का लगा। टिम साइफर्ट ने भुवनेश्वर कुमार के ओवर में हाथ खोले और अपनी टीम के लिए रन बटोरे। न्यूजीलैंड ने अब गति पकड़ ली है। तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 29 रन बना लिए हैं। टिम सीफर्ट 20 रन और फिन एलन 8 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
OCT 22, 2026 12:48 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: दूसरे ओवर में बने 8 रन
अर्शदीप सिंह के ओवर में 8 रन बने। फिन एलन ने एक पारी और अपना पहला चौका जड़ा। दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 12 रन बनाए। भुवनेश्वर और अर्शदीप सिंह ने पहले दो ओवर में बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई भी मौका नहीं दिया है।
OCT 22, 2026 12:41 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: पहले ओवर में बने चार रन
भुवनेश्वर कुमार ने पहला ओवर किया। इस ओवर में मात्र चार रन बने। ओवर में एक रन आउट का भी चांस बना। हालांकि, टिम सीफर्ट क्रीज पर पहुंच गए थे। दूसरा ओवर अर्शदीप सिंह कर रहे हैं। वह अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे हैं।
OCT 22, 2026 12:31 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: भुवनेश्वर करेंगे पहला ओवर
पूर्व कीवी कप्तान और वर्तमान में इंग्लैंड के टेस्ट कोच स्टीफ़न फ़्लेमिंग ने घंटा बजाकर मैच के आगाज़ की घोषणा की है। दोनों टीमों के राष्ट्रगान हो चुके हैं। न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम सीफर्ट मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। वहीं, भुवनेश्वर कुमार के हाथ में गेंद है वह पहला ओवर करेंगे।
OCT 22, 2026 12:22 IST
IND vs NZ 1st T20I Live Score: क्राइस्टचर्च का AQI 7
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। यहां का AQI मात्र 7 है। वहीं, दिल्ली का AQI 294 है। भारतीय टीम बेहद फ्रेश एयर में सांस ले रहे हैं। मतलब बिना किसी प्रदूषण के खिलाड़ी वहां सांस ले रहे हैं।







































