India Squad Announcement: जून में होने वाले भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट और 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। गुवाहाटी में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की मौजूदगी में हुए बैठक के बाद टीम की घोषणा की गई। 6 जून से मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में भारत-अफगानिस्तान दौरे का एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। 3 मैच की वनडे सीरीज धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में क्रमशः 14, 17 और 20 जून को खेले जाएंगे।
इन खिलाड़ियों को मिला मौका
जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उन्हें केवल एक फॉर्मेट में रखा गया है। भारत-अफनागिस्तान सीरीज के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करने वाली है और इसलिए बुमराह को आराम दिया गया है। बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते नजर आएंगे जबकि उनका साथ प्रसिद्ध कृष्णा देंगे।
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान (India Squad Against Afghanistan)
शुभमन गिल (कप्तान), जयसवाल, केएल राहुल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, पंत, पडिक्कल, नितीश, सुंदर, कुलदीप, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, सुथार, गुरनूर, हर्ष दुबे, जुरेल (विकेटकीपर)
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट शेड्यूल (India vs Afghanistan Schedule)
भारत-अफगानिस्तान पहला टेस्ट (6-10 जून)भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज शेड्यूल
पहला वनडे (14 जून-धर्मशाला)
दूसरा वनडे (17 जून- लखनऊ)
तीसरा वनडे (20 जून- चेन्नई)










































