iPhone 17 को सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका, 45 हजार से कम हो गई कीमत!

0

यदि आप भी iPhone 17 खरीदने के लिए किसी खास ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। iPhone 17 को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका है। Croma ने ‘Everything Apple’ सेल में iPhone 17 को अब तक की सबसे कम कीमत में बेच रहा है। iPhone 17 के अलावा Apple के अन्य प्रोडक्ट पर भी कई सारे ऑफर्स मिल रहे हैं।

iPhone 17 की कीमत में बड़ी कटौती

Croma पर लिस्टिंग के मुताबिक iPhone 17 (256GB) की लॉन्चिंग कीमत 82,900 रुपये है, लेकिन ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ इसकी प्रभावी कीमत 44,768 रुपये तक पहुंच रही है। ग्राहकों को इस ऑफर के तहत कई तरह के फायदे भी मिल रहे हैं, जिनमें 1,000 रुपये का बैंक कैशबैक, 1,658 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट कूपन, 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और पुराने स्मार्टफोन पर 23,500 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू शामिल है। इसके अलावा Tata Neu Coins के रूप में 4,974 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ भी दिया जा रहा है।

मुफ्त मिलेगा Apple Adapter

कंपनी ने ऑफर को और आकर्षक बनाने के लिए चुनिंदा iPhone 17 मॉडल खरीद पर 2,190 रुपये कीमत वाला ओरिजिनल Apple Adapter भी मुफ्त देने की घोषणा की है, हालांकि यह ऑफर केवल भाग लेने वाले Croma स्टोर्स पर उपलब्ध स्टॉक तक ही सीमित रहेगा यानी सभी क्रोमा स्टोर पर नहीं मिलेगा।पुराने iPhone मॉडल्स पर भी ऑफर

केवल iPhone 17 ही नहीं, बल्कि पुराने iPhone मॉडल्स पर भी छूट दी जा रही है। ऑफर्स के बाद iPhone 15 (128GB) की शुरुआती प्रभावी कीमत 36,891 रुपये और iPhone 16 (128GB) की शुरुआती प्रभावी कीमत 40,041 रुपये बताई गई है। हालांकि अंतिम कीमत एक्सचेंज, कैशबैक और अन्य लाभों पर निर्भर करेगी।

MacBook, iPad और Apple Watch पर भी छूट

Croma की यह सेल Apple के पूरे इकोसिस्टम को कवर करती है। ग्राहक MacBook, iPad, AirPods और Apple Watch जैसे उत्पादों पर भी विशेष ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि विभिन्न शहरों, स्टॉक उपलब्धता और एक्सचेंज पात्रता के आधार पर ऑफर्स में अंतर हो सकता है।

14 जून तक चलेगी सेल

‘Everything Apple’ सेल सीमित अवधि के लिए है और यह 14 जून तक चलेगा। ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप नया iPhone या कोई अन्य Apple डिवाइस खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here