iPhone 18 Pro सीरीज की सेल हुई शुरू, दिल्ली से लेकर मुंबई, बेंगलुरु तक देशभर में पहले पाने की मची होड़, लगी लंबी कतारें

0

iPhone 18 Pro की खरीदारी करने वालों में टेक रिव्यूअर, कंटेंट क्रिएटर और Apple के लाखों पुरानें ग्राहक शामिल हैं। फैंस की मानें तो वे नए आईफोन्स में मिलने वाले लेटेस्ट अपडेट, कैमरा अपग्रेड और नए चिपसेट की परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित हैंApple की तरफ से हाल ही में iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया गया था। अगर आप नई आईफोन सीरीज खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। एप्पल की तरफ से आज यानी 18 सितंबर 2026 से नई सीरीज को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। आईफोन 18 प्रो सीरीज की खरीदारी को लेकर इस समय भारतीय फैंस के बीच में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत देशभर में सेल शुरू होने से पहले ही Apple Store के बाहर फैंस की लंबी लंबी कतारे देखने को मिली।

आपको बता दें कि Apple ने नई सीरीज में दो आईफोन्स को बाजार में उतारा है। इसमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल हैं। फैंस में नई आईफोन सीरीज को लेकर कितना क्रेज बना हुआ है उसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि सेल सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली है लेकिन इससे घंटों पहले से ही स्टोर के बाहर भीड़ जमा हो गई ताकि सबसे पहले नया आईफोन खरीद सकें।

iPhone 18 Pro की खरीदारी करने वालों में टेक रिव्यूअर, कंटेंट क्रिएटर और Apple के लाखों पुरानें ग्राहक शामिल हैं। फैंस की मानें तो वे नए आईफोन्स में मिलने वाले लेटेस्ट अपडेट, कैमरा अपग्रेड और नए चिपसेट की परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित हैंदिल्ली के स्टोर के बाहर जुटी भीड़

दिल्ली के Select Citywalk Mall में स्थित Apple Store के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होने से पहले ही स्टोर के बाहर ग्राहकों की लंबी कतार लग गई। नए iPhone को लेकर खासकर युवाओं और टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। कई ग्राहकों ने फोन की पहले ही बुकिंग कर रखी थी और अब वे अपना नया डिवाइस लेने के लिए स्टोर पहुंच रहे थे।

मुंबई में भी लगी कतार

Apple स्टोर के बाहर फैंस की भीड़ का नजारा आर्थिक राजधानी मुंबई में भी देखने को मिला। मुंबई में भी फैंस Apple Store के बाहर सुबह से ही जुट गए ताकि वे सबसे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को खरीद सकें। सभी में सबसे पहले एप्पल आईफोन 18 प्रो को सबसे पहले एक्सपीरियंस करने की होड़ लगी हुई है।iPhone 18 Pro को लेकर लोगों जबदस्त दीवानगी बनी हुई है। एप्पल स्टोर के बाहर जमी भीड़ में मौजूद एक फैंस ने एनआई को बताया कि वह नया आईफोन खरीदने के लिए नाशिक से आया है और रात 17 सितंबर की रात 10 बजे से लाइन में लगा हुआ है ताकि पहले स्लॉट में आईफोन 18 सीरीज को खरीद सके।दिल्ली-मुंबई की ही तरह बेंगलुरु में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां भी भारी तादाद एप्पल स्टोर के बाहर फैंस सुबह से ही लाइन में खड़े नजर आए ताकि सबसे पहले iPhone 18 Pro सीरीज को खरीद सकें।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=TNNavbharat&dnt=false&embedId=twitter-widget-2&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=2100756348187398601&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.timesnowhindi.com%2Ftech-gadgets%2Fiphone-18-pro-series-sale-starts-huge-crowds-gather-outside-mumbai-delhi-bengaluru-article-156178383&sessionId=65210fb95f2fef54087558fb559559c901ac35b1&siteScreenName=TNNavbharat&theme=light&widgetsVersion=6a3ad42b224df%3A1778106238597&width=550px

#WATCH | Bengaluru: Massive crowds gather as the official sale of the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max begins today in India.

Eager customers have lined up in long queues outside the Imagine Apple premium reseller store at the Mall of Asia to get their hands on the latest… pic.twitter.com/WlslzgvIFh— ANI (@ANI) September 18, 2026

आपको बात दें कि एप्पल की तरफ से 9 सितंबर को iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस बार लॉन्च इवेंट में बदलाव करते हुए सीरीज में सिर्फ तीन मॉडल्स को लॉन्च किया था जिसमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo शामिल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here