आईपीएल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान कथित अवैध सट्टेबाजी के सिलसिले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) की विशेष जांच टीम ने बेंगलुरु शहर के कई पुलिस थाना क्षेत्रों के तहत आने वाले इलाकों में छापेमारी की। इस अभियान के दौरान, अधिकारियों ने क्रिकेट सट्टेबाजी के 17 अलग-अलग मामले दर्ज किए और 23 आरोपियों को हिरासत में लिया।
समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, IPL T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान कथित अवैध सट्टेबाजी के सिलसिले में मंगलवार को 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन स्क्वाड ने बेंगलुरु भर में अलग-अलग पुलिस थानों की सीमाओं के तहत कई जगहों पर छापेमारी की। पुलिस ने क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़े 17 अलग-अलग मामले दर्ज किए और इस ऑपरेशन के दौरान 23 आरोपियों को हिरासत में लिया।
सट्टेबाजी का सामान जब्त
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान, अधिकारियों ने सट्टेबाजी से जुड़ा काफी सामान जब्त किए जिनमें 1.10 लाख रुपये मूल्य के सात मोबाइल फोन, 1,06,433 रुपये नकद और अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति का कुल मूल्य 13.39 करोड़ रुपये आंका गया है और मामले की जांच जारी है।आईपीएल के लीग मैच समाप्त
फिलहाल आईपीएल में लीग के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। प्लेऑफ के लिए चार टीमों का चयन हो चुका है। आरसीबी, गुजरात, हैदराबाद और राजस्थान ने अंतिम चार में जगह बना ली है। मंगलवार को आरसीबी और जीटी के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।
चेन्नई और मुंबई का हाल खराब
पांच-पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का सीजन बेहद खराब रहा। चेन्नई 7वें स्थान पर ही। वहीं, मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर। कोलकाता ने फाइट बैक किया लेकिन अपनी जगह प्लेऑफ में नहीं बना सकी। राजस्थान के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की और पंजाब किंग्स और केकेआर की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया।









































