IT Stocks Rally : पिछले पांच कारोबारी सत्र में जहां Sensex और Nifty में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, इस दौरान IT Stocks में बड़ी तेजी देखने को मिली है। खासतौर पर पिछले करीब 1 साल और 6 महीने के टाइमफ्रेम पर अंडर परफॉर्मर रहे Infosys और TCS जैसे स्टॉक्स में भी जोरदार रैली देखने को मिली है।
5 दिन के टाइमफ्रेम पर सिर्फ चुनिंदा IT Stocks में तेजी नहीं आई है। बल्कि, पूरा IT सेक्टर रैली करता दिखा है। Nifty It में इस दौरान 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। मंगलवार 2 जून को भी निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 4 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ 1,262.30 अंक उछलकर 31,116.55 पर पहुंच गया।
बेंचमार्क इंडेक्स Nifty पिछले 5 कारोबार सत्र में जहां करीब 1.57 फीसदी लुढ़का है। वहीं, इस दौरान निफ्टी आईटी 7.55 फीसदी चढ़ा है। इस दौरान Infosys और TCS ने इस रैली को लीड किया है।कितने चढ़े इन्फोसिस-टीसीएस?
पिछले 5 कारोबारी सत्र में Infosys, TCS, HCL Tech, Tech Mahindra जैसे बड़े टेक स्टॉक्स में 7 से 9 फीसदी की तेजी आई है। ये सभी लार्ज कैप स्टॉक्स हैं। खासतौर पर AI एजेंट्स की वजह से इन कंपनियों को बिजनेस से लेकर तमाम चुनौतियों और ग्रोथे की चिंता का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से पिछले एक साल से इन स्टॉक्स में ग्रोथ नहीं है। लेकिन, अब अचानक तेजी आम निवेशकों को हैरान कर रही है। आखिर, जब पूरे बाजार में बिकवाली हावी है, उस दौरान में आईटी सेक्टर में ऐसा क्या बदल गया कि पिछले करीब 1 साल से लगातार गिरावट में दौर में चल रहे इन्फोसिस जैसे स्टॉक में 9 फीसदी का उछाल आ गया है।
किन वजहों से आ रही तेजी?
भारत की आईटी कंपनियों के पास बड़ा कारोबार अमेरिकी कंपनियों से आता है। यही वजह है कि भारत की आईटी कंपनियां यूएस के आईटी स्टॉक्स को फॉलो करते हैं। फिलहाल, यूएस के ज्यादातर टेक दिग्गज ऑल टाइम हाई के आसपास बने हुए हैं। इसके अलावा यूएस फेड की तरफ से रेट कट की उम्मीद से आईटी कंपनियों में निवेश और खर्च बढ़ने की उम्मीद बढ़ रही है। यह एक बड़ी वजह है, जिसके चलते भारतीय आईटी कंपनियों में खरीद देखने को मिल रही है।
इसके अलावा एक बड़ा फैक्टर डॉलर की तुलना में रुपये में गिरावट है। चूंकि, भारतीय कंपनियों की कमाई का बड़ा हिस्सा डॉलर में आता है। ऐसे में डॉलर की तुलना में रुपये की गिरावट इन कंपनियों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है। इसके अलावा आईटी स्टॉक्स में खरीद की एक वजह इन कंपनियों के स्टॉक्स का आकर्षक वैल्यूएशन है। फिलहाल, पूरे निफ्टी आईटी इंडेक्स का PE 20 के आसपास है। यही वजह है लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर निचले स्तर से खरीद कर रहे हैं।
AI की वजह से बढ़ेगा IT सेक्टर
पिछले दिनों Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग और Open AI के CEO सैम ऑल्टमैन ने कहा है कि आने वाले दिनों AI की वजह से तमाम नई नौकरियां बनेंगी और IT सेक्टर में ग्रोथ देखने को मिलेगी। खासतौर पर AI एजेंट्स को लेकर आईटी कंपनियों की भुमिका बदलती दिख रही है।










































