Madhya Pradesh News: सितंबर से नवंबर के बीच मध्य प्रदेश में बढ़े नौ लाख मोबाइल उपभोक्ता

0

भोपाल। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राइ) ने नवंबर 2020 की मासिक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार सितंबर से नवंबर के बीच मध्य प्रदेश में नौ लाख से अधिक नए मोबाइल उपभोक्ता जुड़े हैं, जबकि वायर लाइन (लैंडलाइन) उपभोक्ताओं की संख्या में 23 हजार से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। नवंबर में 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के आवेदन प्रस्तुत किए। जानकारों के अनुसार लॉकडाउन और रोना संक्रमण के चलते लंबे समय से स्कूल-कॉलेज बंद जैसे हैं। इस कारण विश्वविद्यालय, स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटर पर ऑनलाइन तरीकों से ही पढ़ाई कराई जा रही है। दूसरी ओर कॉर्पोरेट क्षेत्र में वर्क फ्रॉम होम भी चल रहा है लिहाजा, मोबाइल व लैंडलाइन के उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लैंडलाइन कनेक्शन के जरिए उपभोक्ता इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं।

मप्र में तीन माह में ऐसे बढ़ी संख्या

वायरलेस (मोबाइल) उपभोक्ता-

सितंबर- 7,57,84637

अक्टूबर- 7,59,60364

नवंबर- 7,67,16467

कुल बढ़े- 9,31,830

वायरलाइन (लैंडलाइन) उपभोक्ता

सितंबर- 6,59,795

अक्टूबर- 6,71,818

नवंबर- 6,82,903

कुल बढ़े- 23,108

इन राज्यों में सबसे अधिक मोबाइल उपभोक्ता

उत्तर प्रदेश- 16 करोड़

महाराष्ट्र (मुंबई सहित)- 12.85 करोड़

आंधप्रदेश- 8.74 करोड़

बिहार- 8.46 करोड़

तमिलनाडु (चेन्नइ सहित)- 8 करोड़

मध्य प्रदेश- 7.67 करोड़

कर्नाटक- 6.73 करोड़

गुजरात- 6.75 करोड़

राजस्थान- 6.50 करोड़

दिल्ली- 5.28 करोड़

इन राज्यों में सबसे अधिक लैंडलाइन कनेक्शन

महाराष्ट्र (मुंबई सहित)- 43.63 लाख

कर्नाटक – 21.74 लाख

तमिलनाडु (चेन्नई सहित)- 19.42 लाख

आंधप्रदेश- 13.80 लाख

गुजरात- 9.64 लाख

उत्तर प्रदेश- 7.36 लाख

मध्य प्रदेश- 6.82 लाख

राजस्थान- 4.66 लाख

दिल्ली- 3.29 लाख

बिहार- 1.22 लाख

(ट्राई की नवंबर 2020 की रिपोर्ट के अनुसार)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here