Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का कब आएगा धांसू ट्रेलर? मेकर्स ने तारीख से उठाया पर्दा

0

Ramayana Trailer Date Announce: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी डीटेल धीरे धीरे सामने आने लगी है। फैंस को ये भी पता चल गया है कि फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और पहले पार्ट में भगवान राम और माता सीता की कहानी होगी, लेकिन इस बीच हर किसी के मन में ये सवाल है कि फिल्म के पहले पार्ट का ट्रेलर कब आ रहा है? अब मेकर्स की तरफ से फैंस के इस सवाल का जवाब भी दे दिया है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण पार्ट 1 के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। 

कब रिलीज होगा रामायण का ट्रेलर

फिल्म रामायण का पहला पार्ट वर्ल्ड वाइड लेवल पर रिलीज होने वाली है और मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को भी बडे़ लेवल पर रिलीज करने की प्लानिंग बना ली है और इसका हिंट भी मेकर्स ने अपने पोस्ट में दिया है। मेकर्स की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया गया, जिसमें फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख बताई गई। साथ ही ऐलान किया गया है कि फिल्म का ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिलीज होगा। मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया, जो भगवान राम और माता सीता के वनवास जाने से चंद समय पहले के समय को दिखा रहा है। साथ ही खुलासा किया कि मच अवेटेड फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘भारत से पूरी दुनिया तक, रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगा।

4 करोड़ में बन रही है फिल्म

बता दें कि तिवेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं और माता सीता के रोल में साई पल्लवी दिखाई देंगी। वहीं, रावण के किरदार में साउथ एक्टर यश है। इनके अलावा फिल्म में सनी देओल हनुमान जी और लक्ष्मण एक्टर रवि दुबे बने हुए दिखाई देंगे। जबरदस्त स्टार कास्ट से बनी इस फिल्म को मेकर्स काफी बड़े लेवल पर बना रहे हैं। दावा है कि फिल्म के दोनों पार्ट 4 हजार करोड़ रुपये मे बनकर तैयार होगा, जिसके साथ ही रामायण के दोनों पार्ट मिलकर भारतीय सिनेमा की सबसे महगी फिल्म साबित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here