Ranabaali VS Jailer 2 VS Prahaar: विजय देवरकोंडा ने रजनीकांत-राजकुमार राव को दी खुली चुनौती

0

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म रानाबली की रिलीज डेट बदल दी गई है। मेकर्स अब इसे 16 अक्टूबर को रिलीज करेंगे, जिस मौके पर जेलर 2 और प्रहार द उज्ज्वल निकम स्टोरी रिलीज होंगी।कलाकार विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म रानाबली की रिलीज डेट से आखिरकार पर्दा उठ गया है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर रानाबली एक बिग बजट पीरियड ड्रामा है, जो 11 सितम्बर के दिन रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव करके फैसला लिया है कि अब वो इसे 16 अक्टूबर के मौके पर सिनेमाघरों में पेश करेंगे। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है कि उनकी मूवी दुनियाभर में 16 अक्टूबर के दिन कदम रखेगी। रानाबली की रिलीज डेट में हुए बदलाव से एक चीज साफ हो गई है कि विजय देवरकोंडा जेलर 2 और प्रहार जैसी फिल्मों से डर नहीं रहे हैं क्योंकि इसी मौके पर ये मूवीज भी सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।Jailer 2-Prahaar को टक्कर देगी Ranabaali

रानाबली के मेकर्स ने ट्विटर पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी दी है, “हमारे इतिहास का सबसे अंधेरेभरा पन्ना 16 अक्तूबर के दिन खुलेगा। रानाबली दुनियाभर में 16 अक्टूबर 2026 के दिन रिलीज होगी।” मेकर्स के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि रानाबली बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की जेलर 2 और राजकुमार राव की प्रहार द उज्जवल निकम स्टोरी से भिड़ेगी। ये दोनों फिल्में भी इसी मौके पर सिनेमाघरों में कदम रखेंगी। जहां रजनीकांत की अपकमिंग मूवी जेलर 2 एक मास एंटरटेनर है, जिसका इंतजार दर्शक लम्बे समय से कर रहे हैं तो वहीं प्रहार द उज्जवल निकम स्टोरी एक कंटेंट बेस्ड सिनेमा पेश करेगी, जिसमें 26/11 मुंबई हमले की कहानी थिएटर में परोसी जाएगी। इसमें दर्शकों को भारतीय वकील उज्जवल निकम की कहानी देखने को मिलेगी, जिनके बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here