Ranveer Singh की ‘Pralay’ में हुई साउथ की इस हसीना की एंट्री, पहली बार साथ करेंगे काम

0

Pralay South Actress Entry: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म प्रलय (Pralay) को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म में इस एक्ट्रेस की एंट्री हुई है।Pralay South Actress Entry: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म प्रलय (Pralay) को लेकर चर्चा में बने है। रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म प्रलय की शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आया था। अब इन सब के बीच फिल्म प्रलय से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। साउथ की इस हसीना की एंट्री होने के बाद फिल्म को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है।रणवीर की फिल्म में हुई इस हसीना की एंट्री

एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म प्रलय में नई एक्ट्रेस की एंट्री है। मलयालम फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan) बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही फिल्म ‘प्रलय’ (Pralay) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ नजर आने वाली हैं। इसका खुलासा एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से किया है। कल्याणी प्रियदर्शन ने कई सारी तस्वीरें शेयर की, इसमें वो अलग-अलग लुक में नजर आईं। लेकिन सबका ध्यान एक तस्वीर ने अपनी तरफ खींच लिया। तस्वीर में एक कॉपी रखी हुई थी जिसपर लिखा था ‘प्रलय’ जय मेहता फिल्म। इस खबर के सामने आने के बाद कल्याणी प्रियदर्शन के फैंस खुशी से झूम उकल्याणी प्रियदर्शन ने एक्टिंग ने लोगों को बना रखा है दीवाना

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले कल्याणी प्रियदर्शन मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी हैं। साल 2025 में आई फिल्म ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’ (Lokah Chapter 1: Chandra) में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में उनके साथ नसलेन (Naslen) नजर आए थे। फिल्म प्रलय में कल्याणी प्रियदर्शन की एंट्री पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here