अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें आपको प्रीमियम लुक के साथ अच्छी फीचर्स और फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी के लिए पावरफुल कैमरा मिले तो आप REDMI Note 15 SE की तरफ जा सकते हैं।पिछले कुछ समय से कई सारी कंपनियां लगातार अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा कर रही हैं। ऐसे में नया स्मार्टफोन खरीदने वालों को अब पहले के मुताबिक अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। हालांकि आपके लिए गुड न्यूज है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इस समय आप REDMI Note 15 SE बेहद अफोर्डेबल प्राइस में खरीद सकते हैं। रेडमी के इस स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती हुई है जिसके बाद आपके हजारों रुपये बचने वाले हैं।
शॉओमी के सब ब्रैंड रेडमी के स्मार्टफोन्स अपनी ड्यूरेबिलिटी और लो बजट में तगड़े फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें आपको प्रीमियम लुक के साथ अच्छी फीचर्स और फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी के लिए पावरफुल कैमरा मिले तो आप REDMI Note 15 SE की तरफ जा सकते हैं।
REDMI Note 15 SE डिस्काउंट ऑफर
REDMI Note 15 SE को फ्लिपकार्ट में 34,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अब आप इससे काफी कम कीमत में इसे खरीद सकते हैं। फेस्टिव सीजन सेल शुरू होने से पहले ही फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर बड़ी छूट दे दी है। कंपनी ग्राहकों को इस पर फ्लैट 26% की छूट दे रही है। इस ऑफर के साथ आप अभी सिर्फ 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं। मतलब आपके सीधे-सीधे 9000 रुपये बचने वाले हैं।ध्यान रहे कि फ्लिपकार्ट ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट के अलावा भी पैसे बचाने का मौका दे रहा है। आप बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेकर REDMI Note 15 SE अब तक की सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।
REDMI Note 15 SE में मिलने वाले बैंक ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ग्राहकों को Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और Flipkart Bank SBI क्रेडिट कार्ड पर 1300 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा ग्राहकों के पास रेडमी कूपन के तौर पर भी 1000 रुपये बचाने का मौका होगा। इस स्मार्टफोन में मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करा कर 20,400 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं।
हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। इसलिए जरूरी नहीं है कि आपको इस ऑफर की पूरी वैल्यू मिल जाए।
REDMI Note 15 SE के फीचर्स
रेडमी ने इस स्मार्टफोन में आपको 5800mAh की बड़ी बैटरी दी है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है
REDMI Note 15 SE में आपको प्लास्टिक फ्रेम के साथ ईको लेदर बैक पैनल मिलता है।
इसमें आपको 6.77 इंच की एमोलेड मिलती है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 को सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया है।
REDMI Note 15 SE इसमें आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है।
रियर में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।













































