Sanki: बॉर्डर 2 की ये हसीना लड़ाएगी अहान शेट्टी संग रोमांस

0

अहान शेट्टी स्टारर सनकी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार इसमें बॉर्डर 2 की हसीना मेधा राणा की एंट्री हो गई है। अहान-मेधा सनकी में लवर्स के रूप में दिखाई देंगे।बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की साहबजादे अहान शेट्टी बॉर्डर 2 की बम्पर सफलता के बाद लगातार चर्चा में हैं। इन दिनों उनकी फिल्म सनकी को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई सनकी बना रहे हैं, जिसके लिए हीरोइन की तलाश भी पूरी हो चुकी है। अगर इनसाइडर्स की मानें तो बॉर्डर 2 की हसीना अदाकारा मेधा राणा सनकी में अहान शेट्टी के साथ इश्क लड़ाती दिखाई देंगी। मेकर्स ने लम्बे समय तक मेधा के नाम पर विचार किया और फिर उन्हें अहान के अपोजिट साइन किया है। बॉर्डर में मेधा राणा वरुण धवन के अपोजिट थीं लेकिन सनकी में वो अहान की लवर के रूप में दिखेंगी। Border 2 के लिए Medha Rana की हुई थी जमकर तारीफ

सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इस फिल्म में तीनों ने शानदार काम किया था। बॉर्डर 2 के मेकर्स ने ज्यादातर स्क्रीन स्पेस इन्हीं तीनों को दिया था लेकिन फिर भी मेधा राणा ने सबका ध्यान खींचा था। एक हरियाणवी लड़की के रोल में मेधा को सभी ने पसंद किया था। वो वरुण की पत्नी के रूप में दिखी थीं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana 3: क्या दो फिल्मों के बाद आएगा तीसरा पार्ट? Namit Malhotra ने किया बड़ा खुलासा

ऐसा बताया जा रहा था कि बॉर्डर 2 के बाद मेधा राणा बहुत सोच-समझकर मूवी साइन करना चाहती थीं। जब उनके पास सनकी की स्क्रिप्ट आई तो उन्होंने अपने रोल और कहानी पर खासा ध्यान दिया और सोच-समझकर मूवी साइन की। मेधा को लगा कि सनकी में उनका किरदार अहम है और ये उन्हें करियर में खूब मदद करेगा। मेधा राणा पिछले 2 महीने से अपने रोल की तैयारी कर रही हैं और मेकर्स के साथ मिलकर वर्कशॉप भी कर रही हैं। अहान शेट्टी भोपाल में सनकी की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और धीरे-धीरे पूरी स्टारकास्ट भी उनके साथ जुड़ रही हैं। मेधा भी अपने सीन्स जल्द ही अहान के साथ शूट करना शुरू करेंगी। वैसे आप अहान और मेधा की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here