Sasural Genda Phool एक्ट्रेस Anita Kanwal का आर्थिक तंगी की न्यूज पर फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘मैं 10 साल भी..’

0

Anita Kanwal On Financial Crisis Reports: एक्ट्रेस अनीता कंवल की खराब आर्थिक स्थिति की खबर काफी चर्चा में है। अब इस खबर पर अनीता का गुस्सा फूटा है और उन्होंने सच्चाई बताई है।Anita Kanwal On Financial Crisis Reports: टीवी सीरियल ससुराल गेंदा फूल (Sasural Genda Phool) फेम एक्ट्रेस अनीता कंवल (Anita Kanwal) इन दिनों चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बात कर रही हैं। इस बयान के जरिए दावा किया गया है कि अनीता कंवल के पास काम नहीं है और वह काम की तलाश में हैं। अब अनीता कंवल का इसी बयान पर रिएक्शन आया है और उन्होंने बयान को गलत तरीके से पेश करने पर भड़ास निकाली है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने साफ कहा है कि वह आगे 10 साल भी आराम से अपनी जिंदगी निकाल सकती है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:अनीता कंवल का फूटा गुस्सा

अनीता कंवल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आर्थिक स्थिति की सच्चाई बताई है। वीडियो में अनीता ने बताया कि वह रात के 3 बजकर 45 मिनट पर वीडियो बना रही हैं और उन्हें नींद नहीं आ रही है। वह इस बात से परेशान हैं कि उनके आर्थिक स्थिति वाले बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। इस मामले के बारे में बात करते हुए अनीता ने कहा कि उन्होंने छह महीने पहले एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि अगर आपके पास कोई कमाई या काम न हो तो वह कितने समय तक अपना खर्चा चला सकती हैंअनीता कंवल ने बताए अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह बिना किसी कमाई के लगभग एक से डेढ़ साल तक अपना गुजारा कर सकती हैं। अनीता ने कहा कि मेरी इस बात को ऐसा लिखा जा रहा है कि जैसे मैं भीख मांग रही हूं। ये गलत बात है। अनीता ने अपने इस इंटरव्यू को सनसनीखेज तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है। अनीता ने इस मौके पर बताया कि वह बहुत ही संपन्न परिवार से आती हैं और आगे के 10 साल तक खुद को संभाल सकती हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के बारे में भी बात की और खुलासा किया कि उन्हें फिल्में मिल रही हैं और इंस्टाग्राम कोलैबोरेशन के ऑफर भी आ रहे हैं। आखिर में अनीता कंवल ने सवाल उठाया कि ऐसा क्यों दिखाया जा रहा है कि अनीता आर्थिक संकट में फंसी हैं? जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here