SparkStation AI हुआ लॉन्च, 15 लाख वाली फिल्म सिर्फ 50 हजार में होगी तैयार, वह भी सिर्फ एक क्लिक में

0

SparkStation को फिल्म, VFX, गेमिंग और AI रिसर्च के अनुभव वाले लोगों की टीम ने तैयार किया है। कंपनी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म में लॉक-इन नहीं होगा और यह Adobe Premiere, Final Cut और DaVinci Resolve जैसे प्रमुख एडिटिंग प्लेटफॉर्म के लिए नेटिव एक्सपोर्ट उपलब्ध कराएगा।यदि आप भी फिल्म बनाने या वीडियो कंटेंट के लिए किसी ऐसे AI टूल की तलाश में हैं जिसमें खर्च और मेहनत कम हो तो आपके लिए VerSe Innovation ने AI कंटेंट ऑपरेटिंग सिस्टम SparkStation लॉन्च कर दिया है। SparkStation की लॉन्चिंग दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे Film Expo 2026 में हुई है।

SparkStation की साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह प्लेटफॉर्म किसी कंटेंट प्रोडक्शन को शुरुआती आइडिया से लेकर स्क्रिप्ट, शूटिंग, एडिटिंग और फाइनल कट तक एक ही सिस्टम के भीतर पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।

फिल्ममेकर्स के लिए आइडिया से एडिटिंग तक सुविधाएं

SparkStation को तीन प्रमुख वर्टिकल के लिए तैयार किया गया है। फिल्ममेकर्स और प्रोडक्शन हाउस के लिए इसमें Story Builder, Script Coverage, Casting, Location Design, Storyboards, Shot Creation, Music और Dialogue Generation जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा एडिटिंग और रेंडरिंग की सुविधा भी मिलेगीकंपनी के अनुसार, तैयार कंटेंट को इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले NLE यानी नॉन-लीनियर एडिटिंग सॉफ्टवेयर में एक्सपोर्ट किया जा सकेगा। इससे फिल्ममेकर्स अपने मौजूदा वर्कफ्लो और क्रिएटिव कंट्रोल को बनाए रख सकेंगे।

सिर्फ AI वीडियो टूल नहीं, पूरा कंटेंट ऑपरेटिंग सिस्टम

SparkStation सिर्फ AI वीडियो बनाने वाला टूल नहीं है, बल्कि प्लेटफॉर्म में प्रोडक्शन के अलग-अलग चरणों को एक ही पाइपलाइन में जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य केवल अलग-अलग क्लिप तैयार करना नहीं, बल्कि पूरी फिल्म या कैंपेन में लगातार एक जैसा और सुसंगत क्रिएटिव आउटपुट देना है।

इसके लिए प्लेटफॉर्म पांच प्रमुख एलिमेंट चेहरा, एक्सप्रेशन, कपड़े, लोकेशन और प्रॉप्स में प्रोडक्शन-ग्रेड कंटीन्यूटी बनाए रखने पर जोर देता है। कंपनी का दावा है कि AI वीडियो को प्रोफेशनल वर्कफ्लो में इस्तेमाल करने की बड़ी चुनौतियों में से एक कंटीन्यूटी है और SparkStation इसी समस्या को हल करने की कोशिश करता है। आमतौर पर जब भी कम किसी एआई टूल से वीडियो बनाते हैं तो आवाज और चेहरे को लेकर समस्या हो जाती है, क्योंकि एक ही कैरेक्टर के फेस को पूरे वीडियो में मेंटेन रखना मुश्किल हो जाता है।

अलग-अलग AI मॉडल को एक साथ करेगा मैनेज

SparkStation का एक अहम फीचर Model-agnostic orchestration है। इसके तहत हर काम के लिए एक ही AI मॉडल पर निर्भर रहने के बजाय प्लेटफॉर्म अलग-अलग टास्क के लिए सबसे उपयुक्त मॉडल का इस्तेमाल करेगा।

उदाहरण के लिए, चेहरे, भीड़, कैमरा मूवमेंट, आवाज या भाषा से जुड़े अलग-अलग कामों को उस मॉडल पर भेजा जा सकता है जो संबंधित काम के लिए बेहतर प्रदर्शन करता है। कंपनी के मुताबिक, कई प्रमुख AI मॉडल एक ही इंटरफेस के पीछे काम करेंगे।

60 से ज्यादा भाषाओं में कंटेंट लोकलाइजेशन

SparkStation 60 से ज्यादा भाषाओं में प्रोडक्शन-फिडेलिटी के साथ कंटेंट तैयार करने का दावा करता है। इसमें सिर्फ भाषा का अनुवाद नहीं, बल्कि लिप मूवमेंट, भावनात्मक अभिव्यक्ति और स्थानीय मुहावरों को भी ध्यान में रखा जाएगा। कंपनी का कहना है कि इससे कई सप्ताह चलने वाली कंटेंट लोकलाइजेशन प्रक्रिया को एक दिन तक कम किया जा सकता है।

Premiere, Final Cut और DaVinci Resolve का सपोर्ट

SparkStation को फिल्म, VFX, गेमिंग और AI रिसर्च के अनुभव वाले लोगों की टीम ने तैयार किया है। कंपनी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म में लॉक-इन नहीं होगा और यह Adobe Premiere, Final Cut और DaVinci Resolve जैसे प्रमुख एडिटिंग प्लेटफॉर्म के लिए नेटिव एक्सपोर्ट उपलब्ध कराएगा।

10-25 लाख की फिल्म 50-70 हजार में

कंपनी के मुताबिक 10-25 लाख की फिल्म 50-75 हजार में तैयार हो सकती है। Spark Station 60 सेकेंड की फिल्म की लागत 90% तक कम कर सकता है, जबकि ऐसी फिल्मों को तैयार करने में करीब 10-25 लाख रुपये तक खर्च हो सकते हैं। इसके अलावा कई दिनों तक चलने वाला प्रोडक्शन का काम महज 24 घंटे में खत्म हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here