Tiger Shroff Firing Incident: हमले के दो दिन बाद काम पर लौटे Tiger Shroff, शुरू की ‘Lag Jaa Gale’ की शूटिंग

0

Tiger Shroff Back to Work: टाइगर श्रॉफ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हमले के दो दिन बाद टाइगर श्रॉफ ने फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग शरू कर दी है।Tiger Shroff Back to Work: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस अपनी जांच में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। अब जो हालिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक जुहू में हुई फायरिंग की घटना के महज दो दिन बाद टाइगर श्रॉफ एक बार फिर काम पर लौट गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग शुरू कर दी है। सुनने में आया है कि टाइगर श्रॉफ ने 20 अक्टूबर को फिल्म के सेट पर काम फिर से शुरू किया हैदो दिन बाद सेट पर लौटे टाइगर श्रॉफ

Times Now की रिपोर्ट के अनुसार टाइगर श्रॉफ ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है। फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। राज मेहता इससे पहले’गुड न्यूज’, ‘जुग जुग जियो’ और ‘सेल्फी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ‘लग जा गले’ एक रोमांटिक मूवी है। इस प्रोजेक्ट में पहली बार टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगेमीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 18 अक्टूबर को जुहू इलाके में फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकलते वक्त टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर तीन अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की थी। इस घटना में अभिनेता के ड्राइवर समेत दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। राहत की बात यह है कि टाइगर इस हमले में बाल-बाल बच गए। शुरुआती रिपोर्ट्स में उन्हें बारूद और कांच से मामूली चोटें आने का जिक्र किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here